NDTV वॉक द टॉक शो में एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के सवालों का जवाब देते बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी.
कोलकाता:
“बंगाल में एक भी रेपिस्ट खुले में नहीं घूमेगा. बंगाल में एक ही मांग है- नारी सुरक्षा. वह दे सकते हैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी.” बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच NDTV के खास शो ‘वॉक द टॉक’ में BJP के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने उक्त बातें कही. भवानीपुर विधानसभा सीट में यह पदयात्रा करते हुए NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के साथ खास बातचीत में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- यह स्वामी विवेकानंद की भूमि है. रामकृष्ण मिशन, बाबा लोकनाथ के भी बहुत सारे मिशनरी यहां है. यहां का पैसा TMC की जेब में नहीं जाएगा, बंगाल की जेब में जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में ममता बनर्जी के गढ़ को भेदना है. भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा. बंगाल फिर से अपने मजबूत ताकत के साथ देश का नेतृत्व करेगा.
इस चुनाव में क्या खास है… NDTV के सवाल पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा, इस बार जनता तैयार है. 2021 में जनता ने बीजेपी को विपक्ष में बैठाया था. 2.88 करोड़ वोट और 77 एमएलए दिया था. 38 प्रतिशत वोट बीजेपी को मिला था. पांच साल विपक्ष कैसा होता है, किस तरह संघर्ष करना होता है. जो करप्शन और जनता के खिलाफ फैसले है, उसके खिलाफ कैसे लड़ना है, इसे बीजेपी ने साबित कर दिया.
खबर अपडेट की जा रही है.


