राहुल गांधी के ख़िलाफ़  मुक़दमा दर्ज होगा या नहीं, इस पर आज आयेगा फ़ैसला 

राहुल गांधी के ख़िलाफ़  मुक़दमा दर्ज होगा या नहीं, इस पर आज आयेगा फ़ैसला  राहुल गांधी के ख़िलाफ़  मुक़दमा दर्ज होगा या नहीं, इस पर आज आयेगा फ़ैसला 


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच राहुल गांधी को लेकर सुना सकता है बड़ा फैसला

NDTV

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता होने का दावा करने वाले कर्नाटक के बीजेपी नेता विग्नेश शिशिर की ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर आज फैसला आएगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में विग्नेश शिशिर ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें शिशिर राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने की अपील कर रहे थे. 

बीजेपी नेता और इस मामले के याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर का दावा है कि राहुल गांधी के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की नागरिकता है. बतौर सांसद राहुल गांधी पर दो पासपोर्ट रखने के आरोप के आधार पर विग्नेश शिशिर ने रायबरेली की अदालत से पासपोर्ट एक्ट, ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट, फ़ॉरेनर्स एक्ट समेत अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी. उनकी इस याचिका को रायबरेली की कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था. 

रायबरेली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर विग्नेश शिशिर की याचिका में कोर्ट से मांग की गई थी कि धारा 318, 335, 340, 236, 237, 61, 148, 147, 152, 238, 336(3), 351 के साथ ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3, 5 और 6 के अंतर्गत, पासपोर्ट एक्ट के सेक्शन 12 और 13 में और फॉरेनर्स एक्ट के सेक्शन 14(B) और 14(C) के अंतर्गत रायबरेली की कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जाये. 

रायबरेली की एमपी-एमएलए ट्रायल कोर्ट ने विग्नेश शिशिर की एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को ख़ारिज करने के आदेश को चुनौती देते हुए विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चुनौती दी है. इस मामले में याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ़ से पेश हुए वकीलों की मौजूदगी में सुनवाई हुई. गुरुवार को सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने इस  मामले में आज दोपहर में फ़ैसला सुनाने को कहा है.

यह भी पढ़ें: ममता की चुप्पी और राहुल की चेतावनी, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की एकजुटता का इम्तिहान

यह भी पढ़ें: बंगाल में एक अलग मुकाबला कांग्रेस और टीएमसी के बीच चल रहा है




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *