लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो बनाने वाले अयान की बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, पुलिस क्यों हुई शामिल?

Latest and Breaking News on NDTV लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो बनाने वाले अयान की बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, पुलिस क्यों हुई शामिल?


मुंबई:

नाम-अयान अहमद, उम्र-19 साल, काम- मासूम लड़कियों को फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाना. अमरावती में 350 अश्लील VIDEO बनाकर नाबाल‍िगों को ब्लैकमेल करने वाले परतवाडा यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी अयान अहमद को लेकर एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. आरोपी के जन्मदिन के जश्न में पुलिसकर्मी और अधिकारी भी शामिल नजर आ रहे हैं. 

अयान के जन्मदिन के जश्न में पुलिस क्यों हुई शामिल?

वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है. आरोपी अयान के बर्थडे का जश्न सड़क पर मन रहा है. इस जश्न में कथित तौर पर एक API सहायक पुलिस निरीक्षक और दो पुलिस कर्मचारी भी शामिल होते दिखे. वीडियो में देखा जा सकता है कि  किस तरह मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोककर आरोपी अयान को अपने हाथों से केक भी खिलाया.

आरोपी ने पुलिसकर्मी को खिलाया केक

वीडियो में आरोपी अयान बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मना रहा है. सफेद हुडी पहने आरोपी सड़क पर लगी एक टेबल पर चार केक काटता दिखा. साथ ही आसपास खड़े लोग तालिया बजाते खुश होते दिख रहे हैं. इतना ही सहीं सड़क और आसमान में आतिशबाजी हो रही है. लोग अयान को केक खिलाते और उसे गले से लगाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक पुलिस वाला अयान को अपने हाथों से केक खिलाता नजर आ रहा है. वहीं आरोपी अन्य पुलिसकर्मियों को भी केक खिला रहा है.  बीच सड़क पर जन्मदिन का ये जश्न कई सवाल खड़े कर रहा है. वहीं इसमें पुलिसकर्मियां का शामिल होना भी सवालों के घेरे में है. 

19 साल का लड़के ने 350 अश्लील वीडियो बनाए

अमरावती के आरोपी अयान की उम्र को देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह इसना घिनौना काम भी कर सकता है. वह सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी है. वह सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों के संपर्क करता था. कोचिंग क्लास के जरिए वह मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कथोरा नाका स्थित एक रेजिडेंसी के फ्लैट की तीसरी मंजिल पर लेकर जाता था. वहां न सिर्फ उनका यौन शोषण करता था बल्कि ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो भी बनाता था. इस काम में उसके साथी उसका साथ देते थे. 

ये भी पढ़ें- अमरावती सेक्स स्कैंडल: कोचिंग गर्ल्स को खास जगह लाकर गंदे VIDEO बनाता था अयान, बदले में दोस्त को क्या देता?

लड़कियों के फ्लैट पर ले जाकर करता था गंदा काम

जांच के मुताबिक, अयान जिस फ्लैट में लड़कियों को लेकर जाता था. उसके लिए अपने एक दोस्त को प्रति विजिट 500 रुपये देते था. पुलिस ने उस फ्लैट से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है. बता दें कि इस मामले में छह पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है. उनको हेडक्वार्टर अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है. आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट जब्त किया गया, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. अब तक कुल 18 अश्लील वीडियो और 39 आपत्तिजनक फोटो बरामद किए जा चुके हैं. मामले की जांच लगातार जारी है. 

ये भी पढ़ें- अमरावती सेक्स स्कैंडल: 18 वीडियो-39 फोटो बरामद, क्या अयान गैंग से जुड़े थे 6 पुलिसकर्मी?






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *