Ramayan Kumbhakarna: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेगा पंचायत वेब सीरीज का ये स्टार, ना ये प्रधान जी ना ही सचिव जी

Ramayan Kumbhakarna: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेगा पंचायत वेब सीरीज का ये स्टार, ना ये प्रधान जी ना ही सचिव जी Ramayan Kumbhakarna: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेगा पंचायत वेब सीरीज का ये स्टार, ना ये प्रधान जी ना ही सचिव जी


Ramayan Kumbhkaran: OTT का ये सुपरस्टार 4000 करोड़ की रामायणम् में बनेगा कुंभकर्ण

Social Media

Ramayan Kumbhakarna: नितेश तिवारी की रामायण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. साथ ही बॉलीवुड के इतिहास की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म भी है. रामायण (Ramayan) का बजट 4000 करोड़ रुपये है. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साईं पल्लवी सीता और रावण का रोल केजीएफ एक्टर यश कर रहे हैं. वहीं फिल्म रामायण में अब कुंभकर्ण का रोल कौन एक्टर करेगा इसका खुलासा हो गया है. कुंभकर्ण का रोल करने वाला ये एक्टर OTT पर अपनी एक किरदार से घर-घर में मशहूर हो चुका है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े थे अंडरवर्ल्ड के तार! 13 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रही थी ब्लॉकबस्टर

पंचायत एक्टर फैसल मलिक

दरअसल वेब सीरीज पंचायत (Panchayat) के मशहूर अभिनेता फैसल मलिक (Faisal Malik) नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसल मलिक को रावण के छोटे भाई शक्तिशाली योद्धा कुंभकर्ण का रोल मिला है. फैसल मलिक, जिन्हें वेब सीरीज पंचायत में प्रह्लाद चाचा के किरदार के लिए खूब प्यार मिला, अब ग्रामीण भारत की सादगी से निकलकर महाकाव्य की भव्य दुनिया में कदम रख रहे हैं. 

फैसल मलिक की एक्टिंग का लोह

हाल ही में अनिल कपूर के साथ सूबेदार फिल्म में भी फैसल मलिक ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था. अब रामायण में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक होगा. कुंभकर्ण का रोल बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें विशालकाय शरीर, नींद और युद्ध कौशल का अनोखा मिश्रण है. क्योंकि कुंभकर्ण को छह महीने में सिर्फ एक दिन जागने का वरदान मिला हुआ था. पंचायत में फैसल मलिक की कॉमिक टाइमिंग और भावुक अभिनय ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. रामायण का पहला भाग इस दिवाली रिलीज होने वाला है. 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *