5 रुपए का ये देसी जुगाड़, कूलर को बना देगा AC से भी ज्यादा ठंडा | Cooler Ki Cooling Kaise Badhaye

5 रुपए का ये देसी जुगाड़, कूलर को बना देगा AC से भी ज्यादा ठंडा 5 रुपए का ये देसी जुगाड़, कूलर को बना देगा AC से भी ज्यादा ठंडा | Cooler Ki Cooling Kaise Badhaye


Tips To Make Your Air Cooler Perform Better

Cooler Ko Thanda Karne Ka Tarika: जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है कमरे को ठंड बनाए रखने के लिए AC या कूलर होना बेहद जरूरी है. जहां, कई लोगों के घरों में AC लगा होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो AC अफोर्ड नहीं कर पाते हैं. अगर आपके पास भी कूलर है, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप कूलर से AC जैसी हवा ले पाएंगे. ज्यादा कुछ नहीं करना होगा बस आपको 5 रुपए खर्च करने होंगे और समझो आपका काम पूरा…

Latest and Breaking News on NDTV

कूलर की कूलिंग बढ़ाने का देसी तरीका. 

कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है क्या करें?

 बर्फ और नमक का कॉम्बो 

  • अगर आप कूलर के पानी को लंबे समय तक ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसका आसान तरीका आपकी किचन में ही मौजूद है.
  • सबसे पहली और जरूरी बात नमक बर्फ को पिघलने नहीं देता है. 
  • इसलिए पहले कूलर की टंकी में बड़ा बर्फ का टुकड़ा डाल दें.
  • अब इसमें 3 से 4 मुट्ठी नमक मिला लें.
  • अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं, तो पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रख सकते हैं.

पैड्स की सफाई:

  • गंदे कूलिंग पैड्स गर्म हवा आने की सबसे बड़ी वजह हो सकते हैं.
  • अगर कूलर चलाने के बाद भी कूलिंग अच्छे से नहीं हो रही है, तो हर 15 से 20 दिन में इन्हें धो लें. 
  • अगर आप धोना नहीं चाहते हैं, तो आप इन्हें बदल भी सकते हैं. 
  • अगर आप पैड पर हल्का गीला सूती कपड़ा या जूट की पतली परत लगाते हैं, तो कूलिंग अच्छी होगी. 

किन बातों का ध्यान रखना होगा?

  • कूलर को सीधी धूप से दूर रखें.
  • अगर कूलिंग पैड बहुत पुराने हों तो उन्हें बदल लें.
  • कूलर बंद कमरे में ठंडक नहीं देता है.

इसे भी पढ़ें: बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें? जानें देसी जुगाड़!




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *