पेशाब और एसिडिटी की परेशानी में राहत दे सकता है ये आयुर्वेदिक नुस्खा, आचार्य बालकृष्ण से जानें तरीका

Latest and Breaking News on NDTV पेशाब और एसिडिटी की परेशानी में राहत दे सकता है ये आयुर्वेदिक नुस्खा, आचार्य बालकृष्ण से जानें तरीका


Dadi Nani Ke Nuskhe: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान‑पान की वजह से गैस, एसिडिटी और पेशाब से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसी स्थिति में लोग बार‑बार दवाइयों का सहारा लेते हैं. आयुर्वेद में आचार्य बालकृष्ण ने धनिया और मिश्री से बना एक आसान घरेलू नुस्खा बताया है, जो इन परेशानियों में राहत देने में सहायक बताया जाता है.

धनिया और मिश्री का आयुर्वेदिक नुस्खा क्या है?

आचार्य ने बताया कि इसके लिए आप बस सूखा धनिया लें और उसे अच्छे से पीस लें. मान लीजिए आपने 25 ग्राम धनिया लिया, तो उसमें करीब 100 ग्राम मिश्री मिलाएं. इस मिश्रण को कांच के बर्तन में स्टोर करके रख लें.

अब दिन में 2 से 3 बार इस चूर्ण को एक-एक चम्मच पानी के साथ सेवन करें. ये नुस्खा बहुत ही आसान है और इसे आप घर में बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पेट दर्द को समझा गैस… लेकिन, निकला किडनी स्टोन, एक गलती ने बदल दी मेरी पूरी लाइफस्टाइल

इस नुस्खे को कैसे करें सेवन?

इसको बनाने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जाता है और इसकी तासरी ठंडी होती है. इसका सेवन पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है. वहीं मिश्री भी ठंडी तासीर की होती है. इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है.

इसके साथ ही इसका सेवन पेशाब खुलकर ना आने की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकता है. 

 धनिया और मिश्री से बना आयुर्वेदिक नुस्खा जो गैस और एसिडिटी में राहत के लिए बताया जाता है.

एसिडिटी और पेशाब की समस्या में कैसे करता है काम?

बता दें कि इन समस्याओं नें आर्येुर्वेदिक नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. लेकिन एक बात समझना बेहद जरूरी है कि हर किसी की बॉडी अलग-अलग होती है. इसलिए समस्या ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यहां देखें ये वीड‍ियो – 

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें-

  1. सीमित मात्रा में ही करें सेवन.
  2. डायबिटीज के मरीज हैं तो मिश्री का सेवन करने से पहले डॉक्टर से पूछें.
  3. अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो बिना सलाह के ज्यादा इस्तेमाल न करें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *