दीपिका पादुकोण के पापा संग बैडमिंटन खेलती थी यह एक्ट्रेस, सुनील दत्त- नरगिस ने दिया ब्रेक, धर्मेंद्र की बनी हीरोइन, बाद में बनी नेता 

Latest and Breaking News on NDTV दीपिका पादुकोण के पापा संग बैडमिंटन खेलती थी यह एक्ट्रेस, सुनील दत्त- नरगिस ने दिया ब्रेक, धर्मेंद्र की बनी हीरोइन, बाद में बनी नेता 


नई दिल्ली:

सुनील दत्त और नरगिस दत्त एक समय सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते थे. उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.  कम ही लोगों को पता होगा कि मशहूर अभिनेत्री और अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को उन्होंने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था. मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो “जीना इसी का नाम है” के एक एपिसोड के दौरान, सुनील दत्त ने बताया था कि किरण की एक तस्वीर देखने के बाद उन्हें पूरा यकीन हो गया था कि वह इस इंडस्ट्री में अपना नाम जरूर बनाएंगी. उन्होंने आगे बताया था, उस समय वे एक फिल्म बना रहे थे, इसलिए उन्होंने किरण को फिल्मों में लाने का फैसला किया.

तस्वीर देख कर दिया थो रोल 
यह बताते हुए कि कैसे उन्होंने और नरगिस दत्त ने किरण खेर को खोजा. सुनील दत्त ने कहा था,  “मुझे याद है कि मैं ही तुम्हें पहली बार मुंबई लेकर आया था. जब मेरी पत्नी (नरगिस दत्त) और मैंने पहली बार तुम्हारी तस्वीरें देखीं, तो तुम एक बेहद टैलेंटेड बैडमिंटन खिलाड़ी थीं. उस समय हम एक फिल्म बना रहे थे और हमने सोचा – ‘यह लड़की ज़रूर कुछ बड़ा करेगी, क्यों न इसे फिल्मों में ले आया जाए?'”

किरण की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए, ‘मदर इंडिया’ एक्टर ने आगे कहा था, “जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा खुशी है, वह यह है कि मुंबई आने के बाद तुमने सच में बहुत मेहनत की और हार नहीं मानी. फिल्म इंडस्ट्री में सच में बहुत मेहनत करनी पड़ती है.”

यह भी पढ़ें – नेशनल अवार्ड विनर सुरेखा सिकरी की अधूरी ख्वाहिश, अमिताभ बच्चन से था कनेक्शन, जाते-जाते दी ब्लॉकबस्टर

अनुपम खेर से की दूसरी शादी 

बता दें कि किरण की पहले गौतम बेरी से शादी हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है, सिकंदर खेर. जब अनुपम किरण से मिले, तब वह भी एक्ट्रेस मधुमालती कपूर से शादीशुदा थे. हालांकि, जब दोनों को अपनी-अपनी शादियों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने अपने- अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला किया और शादी कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

यह बताते हुए कि अनुपम का किरण की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर कितना पॉजिटिव असर पड़ा, सुनील दत्त ने आखिर में कहा था, “सबसे बड़ी बात यह हुई कि जब तुम और अनुपम खेर मिले, तो तुम्हारी जिंदगी में एक बहुत बड़ा बदलाव आया – खुशियों का, अवॉर्ड्स का. लोगों ने तुम्हें बहुत हिम्मत दी. मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं. मैं तुम्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए बधाई देता हूं.”

यह भी पढ़ें – शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को ‘महाभारत’ में मिला बड़ा रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, टूटी सगाई, अक्षय, जैकी, ऋषि की बनी हीरोइन, जानते है नाम ?

Latest and Breaking News on NDTV

दीपिका के पापा संग खेली थी बैडमिंटन

किरण ने अपने इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बात करते हुए बताया था, ‘हमारी बड़ी जमींदार फैमिली थी, पापा आर्मी में थे. मैं औऱ मेरी बहन प्रकाश पादुकोण (दीपिका पादुकोण के पिता) के साथ इंडिया के लिए बैडमिंटन खेला करते. मैं स्कूल और कॉलेज में ऑलराउंडर हुआ करती थी.’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *