IAS Transfer UP: UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के DM सहित 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 दिन में 64 अफसर बदले

यूपी में सोमवार को 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. IAS Transfer UP: UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के DM सहित 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 दिन में 64 अफसर बदले


लखनऊ:

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर सहित कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं. अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी मिली है. साथ ही शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को अहम विभागों में नई तैनाती दी गई है.

यूपी में आईएएस अधिकारियों के बड़े ट्रांसफर की लिस्ट आई है. रविवार को 40 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर्स के बाद आज फिर 24 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया. आज कुल 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं.

UP में 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

यूपी में सोमवार को 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.

इससे पहले रविवार रात योगी सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था. इसमें 15 जिलों के डीएम भी शामिल थे. ऐसे में बीते दो दिन में यूपी में 25 जिलों के जिलाधिकारी सहित 64 आईएएस अधिकारियों का तबदला किया गया है. शासन-प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादले की दो लिस्ट में इन सभी अधिकारियों के नाम का जिक्र है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए जगह पर चार्ज लेने को कहा गया है. 

रविवार रात जारी लिस्ट में योगी सरकार ने 8 कलेक्टरों का ट्रांसफर दूसरे जिले में कर दिया है. जबकि, 7 अफसरों को पहली बार डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. जिन अफसरों को पहली बार डीएम बनाया गया है, उनमें- ब्रजेश कुमार (ओरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने रातोरात 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया, 15 जिलों के DM बदले




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *