धुरंधर 2 के 1756 करोड़ भी इस फिल्म के आगे पड़ गए फीके, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, न कोई बड़ा हीरो न हीरोइन

धुरंधर 2 के 1756 करोड़ भी इस फिल्म के आगे पड़ गए फीके, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, न कोई बड़ा हीरो न हीरोइन धुरंधर 2 के 1756 करोड़ भी इस फिल्म के आगे पड़ गए फीके, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, न कोई बड़ा हीरो न हीरोइन

नई दिल्ली:

अगर हम साल 2026 की सक्सेसफुल फिल्मों की बात करें तो शायद आप बिना दो बार सोचे धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का नाम ले देंगे. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन में 1,756 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का बजट 225 से 255 करोड़ बताया जाता है. आंकड़े देखकर आप कहेंगे कि फिल्म सक्सेसफुल होने के सभी पैमानों पर खरी उतरती है. लेकिन हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे बहुत ही कम बजट में बनी और कमाई के मामले में बंपर हिट रही. इस फिल्म का नाम है वाज्हा. ये मलयालम फिल्म सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 201.1 करोड़ थी. वहीं भारत में इसकी नेट कलेक्शन 102.5 करोड़ थी. IMDB पर इस फिल्म को 8.4 रेटिंग मिली है और ब्लॉकबस्टर घोषित किया है.

वाज्हा ने भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम

वाज्हा 2, साल 2024 में आई वाज्हा का सीक्वल है. यह फिल्म मलयालम सिनेमा में अपनी अनोखी कहानी और यंग स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में रही थी. वाज्हा साल 2024 में रिलीज हुई थी और इसने चार करोड़ के बजट में 38 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब नई फिल्म में भी उसी सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाया गया. फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया है जिसका नतीजा पहले दिन की कमाई में साफ दिख रहा है.

वाज्हा 2 क्यों है खास?

वाज्हा 2 के डायरेक्टर सविन एस.ए. हैं. इस फिल्म के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी विपिन दास ने लिखी है, जो पहली फिल्म वाज्हा के भी राइटर और प्रोड्यूसर थे. 

वाज्हा 2 की स्टारकास्ट

फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में हाशिर, अलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक लीड रोल में हैं. सपोर्टिंग रोल में अल्फोंस पुत्रेन, विजय बाबू, सुधीर, अमित मोहन राजेश्वरी, अजू वर्गीज, अमीन हैं. यह फिल्म दोस्तों की कहानी को आगे बढ़ाती है और कॉमेडी-ड्रामा जॉनर में है. फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी और पहले दिन ही शानदार ओपनिंग के साथ चर्चा में आई है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *