पटना में फिर बदला स्कूल का समय, बढ़ती गर्मी और लू के चलते डीएम का नया आदेश जारी

Latest and Breaking News on NDTV पटना में फिर बदला स्कूल का समय, बढ़ती गर्मी और लू के चलते डीएम का नया आदेश जारी


बिहार में भीषण गर्मी और लू का दौर शुरू हो गया है. ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन भी एक्शन में है. पटना में गर्मी और लू के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में फिर से बदलाव का आदेश जारी किया है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा मौसम की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है. ऐसे में अब यह नया आदेश जारी किया गया है.

5वीं तक स्कूल का क्या समय? 

नए आदेश के मुताबिक, कक्षा 5 तक के सभी छात्रों (प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की पढ़ाई सुबह से लेकर अधिकतम 11:30 बजे तक ही संचालित की जाएगी. वहीं, कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगी. इससे पहले प्रशासन ने कक्षा 8 तक के लिए 12:30 बजे तक का ही समय निर्धारित किया था, जिसे अब और संशोधित किया गया है.

Photo Credit: IANS

कब तक प्रभारी रहेगा डीएम का आदेश

वहीं, कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा. स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी समय-सारिणी में बदलाव करें और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से लागू होकर 25 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा. 

कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी

इधर, पटना स्थित भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, 22 से 24 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी बिहार में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण (उत्तर-पश्चिम बिहार), मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और समस्तीपुर (उत्तर-मध्य बिहार) लू चलने की संभावना है.

इसके अलावा पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, नवादा और गया (दक्षिण बिहार) जिलों में भी लू का प्रभाव अधिक रहेगा. इन क्षेत्रों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. साथ ही, अधिक नमी के कारण ‘फील्स लाइक’ तापमान और भी ज्यादा महसूस होगा, जिससे लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *