2 करोड़ फॉलोवर्स वाली 30 साल की युवती की घर में हुई मौत, कौन थीं द‍िव्‍यांका स‍िरोही?

divyanka sirohi passes away at 30 ghaziabad funeral  haryanvi actress 2 करोड़ फॉलोवर्स वाली 30 साल की युवती की घर में हुई मौत, कौन थीं द‍िव्‍यांका स‍िरोही?


Divyanka Sirohi Death Reason: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की मशहूर हस्ती और हरियाणवी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल 2026 को न‍िधन हो गया. 30  वर्षीय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं. दिव्यांका वर्तमान में यूपी के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रह रही थीं. उनके निधन की खबर से उनके लाखों प्रशंसकों और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात दिव्यांका की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. स्थिति बिगड़ते देख परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया. दिव्यांका ने अपने करियर में 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया था और मासूम शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के साथ अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया था.

बुधवार सुबह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित हिंडन नूर नगर मोक्ष स्थल पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. सुबह करीब 9:30 बजे उनके भाई हिमांशु सिरोही ने उन्हें मुखाग्नि दी. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली और लाखों दिलों पर राज करने वाली एक युवा कलाकार का इस तरह अचानक चले जाना हर किसी को स्तब्ध कर गया है. 

divyanka sirohi passes away at 30 ghaziabad funeral  haryanvi actress

दिव्यांका सिरोही की मौत की वजह क्या?

मीडिया से बातचीत के दौरान दिव्यांका सिरोही के छोटे भाई दीपांशु ने बताया कि उनकी बहन 21 अप्रैल 2026 की रात को घर पर ही थीं. उन्हें अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर गईं, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

दिव्यंका के पिता गजेंद्र सिरोही व परिवार के अन्‍य लोगों के मुताबिक उसने मंगलवार की दोपहर अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी. दोपहर में खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई थी. उसका भाई भी काम से बाहर गया था. रात को जब भाई लौटा तो दिव्यांका अचेत पड़ी हुई थी. उसका शरीर अकड़ा हुआ था. शरीर पर और किसी तरह का कोई निशान नहीं था. बस सिर पर हल्की सी सूजन थी. परिवारजन आनन-फानन में उसको डॉक्टर के यहां लेकर गए जहां डॉक्टरों ने दिव्यंका को मृत घोषित कर दिया.

दिव्यांका सिरोही का जीवन परिचय

दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था. उनके पिता गजेंद्र एक ट्रांसपोर्टर हैं और माता अनीता गृहणी हैं. मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बी.कॉम (B.Com) करने के बाद दिव्यांका ने सिक्किम से एमबीए (MBA) किया और गुरुग्राम से बी.एड (B.Ed) की डिग्री प्राप्त की थी. 

divyanka sirohi passes away at 30 ghaziabad funeral  haryanvi actress

divyanka sirohi passes away at 30 ghaziabad funeral  haryanvi actress

हरियाणवी गानों में दिव्यांका सिरोही

साल 2018 से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय दिव्यांका सिरोही 50 से अधिक गानों में काम कर चुकी थीं. उन्होंने हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी (KD) जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था. इंस्‍टाग्राम पर द‍िव्‍यांका को 1.3 M लोग फॉलो करते हैं. वहीं, अन्‍य सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म पर भी उनके लाखों फॉलाअर्स हैं. 

ये भी पढ़ें- IAS रवि सिहाग-इशिता राठी: शादी के 4 माह बाद सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें, कैप्शन ने जीता सबका दिल!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *