Box Office Clash: 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर, इमरान हाशमी ने दिखाई सनी देओल को टक्कर देने की हिम्मत

Box Office Clash: 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर, इमरान हाशमी ने दिखाई सनी देओल को टक्कर देने की हिम्मत Box Office Clash: 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर, इमरान हाशमी ने दिखाई सनी देओल को टक्कर देने की हिम्मत

Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की कल्ट फिल्म आवारापन के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में मेकर्स ने आवारापन 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस की बेसब्री और बढ़ गई है. लेकिन इस फिल्म के साथ एक दिलचस्प मोड़ भी जुड़ गया है. दरअसल इमरान हाशमी की आवारापन 2, सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 से बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही है, जिससे हाई वोल्टेज मुकाबले की संभावना बढ़ गई हैं. 

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह की लव लाइफ में कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जुबिन नौटियाल और बादशाह के म्यूजिक वीडियो में आ चुकी हैं नजर, देखें तस्वीरें

क्या सनी के सामने टिक पाएंगे इमरान 

इमरान और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी इंडिपेंडेंस वीकेंड का पूरा फायदा उठाने की तैयारी है. लेकिन इससे एक दिन पहले 13 अगस्त 2026 को सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इंडिपेंडेंस डे के मौके पर रोमांस और एक्शन के बीच किसका पलड़ा भारी रहता है. 

सीक्वल और म्यूजिक है फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

‘आवारापन 2′ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 2007 की कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल है. आवारापन ने अपने दमदार म्यूजिक और इमोशनल कहानी के चलते दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. आज भी इसके गाने बेहद लोकप्रिय हैं. ऐसे में इमरान हाशमी की इस आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. अगर मेकर्स इस बार भी म्यूजिक और कहानी के साथ न्याय करते हैं, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है. 

रोमांटिक जॉनर का मिल सकता है फायदा

जहां ‘बंटवारा 1947′ एक पीरियड ड्रामा फिल्म मानी जा रही है, वहीं ‘आवारापन 2′ एक रोमांटिक फिल्म है. ऐसे में दोनों फिल्मों का जॉनर अलग होने के कारण दर्शकों का बंटवारा हो सकता है, जिससे ‘आवारापन 2′ को ज्यादा नुकसान होने की संभावना कम है. इसके साथ ही रोमांटिक जॉनर के मामले में आवारापन 2 से रिकॉर्ड ओपनिंग की उम्मीद भी की जा रही है. फिलहाल बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड सैयारा के नाम है, जिसने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘आवारापन 2′ को लेकर जिस तरह का बज बना हुआ है, उसे देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *