VIDEO: दहशत का शो…सर्कस में पिंजरा लांघकर दर्शकों की ओर लपका बाघ, मची अफरा-तफरी

VIDEO: दहशत का शो...सर्कस में पिंजरा लांघकर दर्शकों की ओर लपका बाघ, मची अफरा-तफरी VIDEO: दहशत का शो...सर्कस में पिंजरा लांघकर दर्शकों की ओर लपका बाघ, मची अफरा-तफरी

Tiger Enters Eudience Video: दक्षिणी रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर के एक सर्कस में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ‘मौत का कुआं’ बना रिंग अचानक ‘हकीकत का कुरुक्षेत्र’ बन गया. तीन खूंखार टाइगर अपने ट्रेनर्स के साथ करतब दिखा रहे थे, तभी अचानक जनता और जानवरों को अलग करने वाला लोहे का सुरक्षा बैरियर भरभराकर गिर पड़ा. एक पल की भी देरी किए बिना, एक टाइगर ने सीधे दर्शकों की सीटों की तरफ ऊंची छलांग लगा दी. मंजर इतना भयानक था कि, लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर भागने लगे. इस खौफनाक मंजर को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाएं.

ये भी पढ़ें:-भारत में है YouTube का गांव! अच्छे-अच्छों को नहीं है इस बात का पता

अनाउंसर की अपील ‘शांति रखिए, वरना…!’ (Russia circus tiger incident)

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बाघ दर्शकों की कतारों के बीच से रास्ता बनाते हुए दौड़ रहा है. लोग अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए कुर्सियों पर चढ़ रहे थे या बाहर भाग रहे थे. डरावने माहौल के बीच, सर्कस के अनाउंसर को लाउडस्पीकर पर बार-बार अपील करते सुना गया, ‘प्यारे दर्शकों, कृपया शांत रहें, घबराएं नहीं…आपकी घबराहट स्थिति को और खराब कर सकती है.’ हालांकि, ट्रेनर्स ने हिम्मत दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद बाघ को वापस एक पिंजरे में भेजने में सफलता पाई. राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद किसी दर्शक को चोट नहीं आई.

रूह कंपा देने वाला मंजर (tiger breaks barrier circus)

इस भयानक घटना के बाद, रूसी अधिकारियों की नींद खुली है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है. उधर, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, ‘यह जानवरों के प्रति सरासर क्रूरता है. हम 21वीं सदी में भी ऐसा क्यों होने दे रहे हैं?’ दूसरे ने टिप्पणी की, ‘ये जंगली जानवर हैं भाई. लोग चिल्लाएंगे तो वे डरेंगे ही और भागेंगे ही. इन्हें इनके हाल पर छोड़ दो.’ कई लोगों ने इसे भारी लापरवाही करार दिया है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *