भक्ति का ‘मॉडर्न’ अवतार: इंटरनेट पर छाया Gen Alpha का ‘बैरंग’ आरती ट्रेंड!

भक्ति का 'मॉडर्न' अवतार: इंटरनेट पर छाया Gen Alpha का 'बैरंग' आरती ट्रेंड! भक्ति का 'मॉडर्न' अवतार: इंटरनेट पर छाया Gen Alpha का 'बैरंग' आरती ट्रेंड!

Gen alpha aarti trend: आजकल की नई पीढ़ी यानी ‘जेन-अल्फ” का स्वैग ही अलग है. जहां हम और आप मंदिर में हाथ जोड़कर पारंपरिक मंत्र पढ़ते थे, वहीं अब के बच्चे अपनी पसंदीदा धुनों को ही भगवान के चरणों में अर्पित कर रहे हैं. इंटरनेट पर एक नन्हे उस्ताद का वीडियो गदर मचा रहा है, जो हाथ में आरती का थाल लेकर बड़े ही भक्ति भाव से एक मशहूर हरियाणवी गाना गा रहा है. 

मंदिर में ‘बैरण’ का जाप, देख कर लोग रह गए हक्के-बक्के (social media trend)

सजा हुआ घर का मंदिर, दीवार पर बना पावन ‘ॐ’ का निशान और हाथ में जलता हुआ दीया…माहौल तो बिल्कुल वैसा ही था जैसा किसी भी हिंदू परिवार में शाम की आरती के वक्त होता है, लेकिन जैसे ही बच्चे ने अपना मुंह खोला, सुर ‘बैरण’ गाने की ओर मुड़ गए. पूरी शिद्दत और मासूमियत के साथ ये बच्चा हरियाणवी बीट्स को आरती के अंदाज में पेश कर रहा था. इसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो उसके लिए भक्ति का मतलब सिर्फ रटे-रटाए शब्द नहीं, बल्कि दिल से निकली वो धुन है, जिसे वो रोज सुनता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, ये क्रिएटिविटी है या खिलवाड़? (new generation trend)

जैसे ही यह वीडियो रील की गलियों में पहुंचा, कमेंट सेक्शन अखाड़ा बन गया. कुछ लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि धर्म और परंपराओं के साथ ऐसा मजाक ठीक नहीं है. वहीं, एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो इस बच्चे की मासूमियत पर लट्टू हुआ जा रहा है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, ‘भाई…कम से कम बच्चा बेमन से तो नहीं गा रहा, भगवान तो भावनाएं देखते हैं और इस बच्चे का दिल बिल्कुल साफ है.’ कुछ का मानना है कि अब तो भगवान को भी ‘मॉडर्’ भक्तों की आदत डाल लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:-हाईवे पर बढ़ गया प्रेशर? घबराओ मत…अब चलते-चलते कार की सीट बन जाएगी कमोड! जानें कैसे

परंपराओं का नया चश्मा पहन रही नई पीढ़ी (Adapting Traditions in a Digital Era)

ये ट्रेंड साफ दिखाता है कि आने वाली पीढ़ी परंपराओं को छोड़ नहीं रही, बल्कि उन्हें अपने सांचे में ढाल रही है. जेन-अल्फा के लिए डिजिटल कंटेंट और रीयल लाइफ के बीच की लाइन बहुत पतली है. उनके लिए जो म्यूजिक हिट है, वही उनकी प्रार्थना का हिस्सा भी बन जाता है. हालांकि, ये बहस का विषय हो सकता है, पर एक बात तो तय है कि इस छोटे से बच्चे ने अपनी ‘यूनिक’ आरती से लाखों लोगों को मोबाइल स्क्रीन पर ठहरने के लिए मजबूर कर दिया है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *