UK Board Result 2026 LIVE: 10वीं में अक्षिता गोयल ने किया टॉप, 500 में से हासिल किया 491

Latest and Breaking News on NDTV UK Board Result 2026 LIVE: 10वीं में अक्षिता गोयल ने किया टॉप, 500 में से हासिल किया 491


Uttarakhand Board Class 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट एक्टिव हो गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्रों के लिए एनडीटीवी के क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गई है. इस बार उत्तराखंड बोर्ड के छात्र ऑनलाइन मोड के अलावा स्कूल पहुंचकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आपको इस LIVE ब्लॉग में मिलेगी, इसीलिए एनडीटीवी के साथ जुड़े रहें और अपने रिजल्ट की हर अपडेट पाएं. 

क्यू आर कोड से करें चेक

लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार 

इस साल उत्तराखंड के 1,12,266 छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 1,02,986 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा लिया. इन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि 10 बजे के बाद कैसे छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

UK Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in/uaresults.nic.in पर जाएं 
  • इसके बाद 10वीं और 12वीं के अलग-अलग लिंक नजर आएंगे, आपकी जो परीक्षा है उस लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट पेज खुलने के बाद रोल नंबर डालने का ऑप्शन आएगा 
  • रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा 

Uttarakhand Board Class 10th and 12th Result 2026 LIVE UPDATES:

10वीं बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

12वीं बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *