अगले कुछ दिन झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी, IMD ने किया अलर्ट, दिल्ली में 4 साल का रिकॉर्ड टूटा

Latest and Breaking News on NDTV अगले कुछ दिन झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी, IMD ने किया अलर्ट, दिल्ली में 4 साल का रिकॉर्ड टूटा


अभी अप्रैल का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और जून की दोपहर तपती भट्टी जैसी लग रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 3 दिनों तक राहत के आसार नहीं है. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में भीषण लू चलने के आसार जताए गए हैं. यूपी में बांदा शनिवार को सबसे गर्म रहा, जहां पारा 47.4 डिग्री को टच कर गया. राजधानी दिल्ली में पारा सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल का सबसे अधिक तापमान है. पिछले 4 साल में यह अप्रैल का सबसे गर्म दिन है. इससे पहले 28 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंचा था. 

दिन ही नहीं, रातें भी गर्म

दिन ही नहीं, अब रातें भी गर्म हो रही हैं. दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है. अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.  मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के अलावा पंजाब, यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ में 27 अप्रैल तक रातें गर्म रहेंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि मंगलवार से मौसम में बदलाव का अनुमान है. आईएमडी का कहना है कि पूर्वी हवाओं के प्रभाव से मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. सोमवार से हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे बुधवार तक गर्मी से राहत मिल सकती है.  

Latest and Breaking News on NDTV

देखें- चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, जानें किस दिन भारत में दस्तक देगा मानसून

हिमाचल में गर्मी ने छुड़ाए पसीने

हिमाचल प्रदेश भी इस वक्त सूरज की तपिश झेल रहा है. शनिवार को प्रदेश के 4 मौसम केंद्रों पर भीषण गर्मी की स्थिति दर्ज की गई. ऊना सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री पहुंच गया. सुंदरनगर में 36.3, भुंतर में 34.5 और धर्मशाला में 33.1 डिग्री टेंपरेचर रहा. रविवार के लिए ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि मंगलवार-बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंडः फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहोंगे. चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने का अनुमान है. 

सोमवार तक लू जैसी स्थिति

मौसम विभाग की मानें तो 27 अप्रैल तक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप बना रहेगा. वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और तटीय कर्नाटक जैसे इलाकों में गर्मी के साथ उमस लोगों का पसीना छुड़ाएगी. तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 29 अप्रैल तक मौसम का मिजाज काफी गर्म रहने वाला है.

Latest and Breaking News on NDTV

मंगलवार से बदलेगा मौसम

तपती धूप के बीच सुकून भरी खबर भी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 अप्रैल से 1 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. पूर्वोत्तर भारत में भी 27 अप्रैल के बाद पारा लुढ़कना शुरू होगा. हालांकि गुजरात में फिलहाल राहत के संकेत नहीं हैं, वहां 26 अप्रैल को पारा 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है.

देखें- भट्ठी जैसे तप रहे दिल्ली-UP और ये राज्य, 36 शहरों में पारा 43 पार, रिकॉर्ड बना रही गर्मी के बीच बारिश करेगी खेला?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *