VIDEO : वो 11 मिनट… जब चोटिल हुए लुंगी एनगिडी के लिए ‘देवदूत’ बनी दिल्ली पुलिस

VIDEO : वो 11 मिनट... जब चोटिल हुए लुंगी एनगिडी के लिए 'देवदूत' बनी दिल्ली पुलिस VIDEO : वो 11 मिनट... जब चोटिल हुए लुंगी एनगिडी के लिए 'देवदूत' बनी दिल्ली पुलिस

आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले के दौरान मैदान पर अचानक माहौल गंभीर हो गया. मैच के एक अहम पल में दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेते समय संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए, उन्हें चोट लगी. चोट इतनी गंभीर थी कि खेल कुछ देर के लिए थम गया और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से लेकर खिलाड़ी तक सभी चिंतित नजर आए. लेकिन इस घटना के बाद जो सबसे बड़ी राहत की बात रही, वह थी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की त्वरित और जिम्मेदार काम. एनगिडी को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए बिना वक्त गंवाए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे एंबुलेंस को जाम से जूझना न पड़े.

मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में

दिल्ली पुलिस ने लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचाया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बिना देरी करते हुए कार्रवाई की. एनगिडी को मैदान से राजेंद्र नगर स्थित बीएलके मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया. एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कंट्रोल रूम से बातचीत की और बिना रुकावट ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया, जिसके चलते एनगिडी महज चंद मिनटों के अंदर अस्पताल पहुंच सके.

दिल्ली कैपिटल्स ने एनगिडी के हेल्थ पर दिया अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लुंगी एनगिडी पर अपडेट देते हुए लिखा कि एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने भी ट्वीट किया.

सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “लुंगी एनगिडी को हमारी सारी ताकत भेज रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं. वहीं, आरआर ने लिखा, “लुंगी एनगिडी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस समय में उन्हें पूरी ताकत और सब्र भेज रहे हैं. मजबूत होकर वापस आओ.”

मैदान पर उस समया क्या हुआ था? 

दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के दौरान लुंगी एनगिडी एक कैच को पकड़ने के प्रयास में हवा में उछले, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गए. जमीन पर गिरने की वजह से एनगिडी के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई.

इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. मैच में एनगिडी की कमी दिल्ली कैपिटल्स को साफतौर पर खली. पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया. यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *