नई दिल्ली:
नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ को लेकर इस वक्त जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. फिल्म का हर किरदार धीरे-धीरे सामने आ रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ती जा रही है. खासकर लक्ष्मण के रोल को लेकर लोगों में अलग ही क्यूरियोसिटी देखने को मिल रही है. अगर आप भी जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि फिल्म में राम के भाई लक्ष्मण का किरदार बेहद खास और दमदार है, और इस रोल को टीवी के फेमस एक्टर रवि दुबे निभा रहे हैं. रवि दुबे का करियर जितना दिलचस्प रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही खूबसूरत है. आपको बता दें कि उनकी पत्नी को टीवी की ‘एकता कपूर’ कहा जाता है और उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की शान के नाम से भी जाना जाता है. चलिए बताते हैं कौन हैं वो खूबसूरत एक्ट्रेस.
पत्नी हैं टीवी की ‘एकता कपूर’
जी हां यहां बात हो रही है टेलीविजन और पंजाबी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सरगुन मेहता की. रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता को टीवी इंडस्ट्री की ‘एकता कपूर’ कहा जाता है. वजह साफ है, उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी जबरदस्त सफलता हासिल की है और कई हिट शोज दिए हैं.
ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी की पत्नी, शबाना रजा से बनीं ‘नेहा’, अजय देवगन, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन की बनीं हीरोइन, अब हैं गुमनाम
टीवी से शुरू हुआ सफर

सरगुन मेहता ने साल 2009 में ‘12/24 करोल बाग’ से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद ‘फुलवा’ और ‘बालिका वधू’ जैसे शोज में काम किया. अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से उन्होंने जल्दी ही घर-घर में पहचान बना ली.
पंजाबी इंडस्ट्री की बनी शान

टीवी के बाद सरगुन ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और वहां भी शानदार सफलता हासिल की. साल 2015 में फिल्म ‘अंग्रेज’ से डेब्यू किया जो सुपरहिट रही. इसके बाद ‘किस्मत’, ‘लाहौरिये’ और ‘मोह’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया.
प्रोडक्शन में भी किया कमाल

सरगुन ने अपने पति रवि दुबे के साथ मिलकर ‘ड्रीमियाटा’ प्रोडक्शन हाउस शुरू किया. इस बैनर के तहत ‘उड़ारियां’, ‘जुनूनियत’ और ‘स्वर्ण घर’ जैसे शोज बनाए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि उन्हें टीवी की ‘एकता कपूर’ कहा जाता है.
ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

सरगुन मेहता और रवि दुबे की लव स्टोरी काफी प्यारी और रियल लगने वाली कहानी है. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी, जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद रवि ने नेशनल टीवी पर सरगुन को प्रपोज किया, जो उस वक्त काफी चर्चा में रहा. इसके बाद दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली और आज ये जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है.


