Recovery Agents Turn Goons in Pune: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए एक युवक को उसकी पत्नी के सामने रिकवरी एजेंटों ने बुरी तरह पीटा. पत्नी पति को बचाने की भरपूर कोशिश करती रही, लेकिन रिकवरी एजेंट के रूप में आए ‘गुंडे’ युवक को लाते और थप्पड़ मारते रहे. इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पुणे के हडपसर इलाके के प्रसिद्ध 15 नंबर चौक का है. बताया गया कि क्रेडिट कार्ड के बकाया पैसों की वसूली को लेकर रिकवरी एजेंट और युवक के बीच बहस शुरू हुई. देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि रिकवरी एजेंट अपना आपा खो बैठे. उन्होंने युवक के साथ सरेराह मारपीट शुरू दी.
पुणे से एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए एक युवक को उसकी पत्नी के सामने रिकवरी एजेंटों ने बुरी तरह पीटा. पत्नी पति को बचाने की भरपूर कोशिश करती रही, लेकिन रिकवरी एजेंट के रूप में आए ‘गुंडे’ युवक को लाते और थप्पड़ मारते रहे. इसका… pic.twitter.com/BVzHa3PqQO
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) April 28, 2026
जानिए रिकवरी एजेंटों की बदसलूकी की कहां करें शिकायत
लात, घूसों और थप्पड़ मारे
रिकवरी एजेंटों ने सड़क पर बैठे युवक को उसकी पत्नी के सामने मारना शुरू कर दिया. उसे लातों, घूसों और थप्पड़ से बुरी तरह पीटा गया. इससे 15 नंबर चौक पर हड़कंप मच गया. युवक की पत्नी रिकवरी एजेंटों को रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन वे नहीं माने. युवक की पत्नी एक को पकड़ती तो दूसरा उसके पति के साथ मारपीट करने लगता. बीच सड़क पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा.
Video: महिला ने 83 मिनट में 3 बच्चों को दिया जन्म, इनमें दो बेटे और एक बेटी, चार की पहले से मां है
सूचना पर पहुंची पुलिस
लोगों ने हंगामे की सूचना पुलिस दी. कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है.
(अजिंक्य पाटिल की रिपोर्टर)


