मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है. जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटकों से भरा हुआ एक क्रूज पानी में डूब गया. इस क्रूज पर 29 यात्री सवार थे. हादसे के बाद कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं. इस हादसे की पुष्टि जबलपुर के कलेक्ट्रेट राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत की खबर है. वहीं 15 यात्री तैरकर बाहर निकाले.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जानकारी के अनुसार, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं. बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य कर रही हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है. जबलपुर के कलेक्ट्रेट राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस क्रूज में 29 यात्री सवार थे. 15 लोग बाहर निकल आए हैं. वहीं कुछ लोग लापता हैं. अब तक 4 शव निकाले जा चुके हैं. यह हादसा बरगी डैम में खबरिया टापू के पास हादसा हुआ.
VIDEO | Jabalpur, Madhya Pradesh: SP Sampat Upadhyay says a cruise operated by Madhya Pradesh Tourism at Bhedaghat overturned due to a sudden storm. Around 29 people were on board; four bodies have been recovered, while around 15 people have been rescued safely. Search operations… pic.twitter.com/uBZh2y3afo
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2026
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी कई लोग घायल हैं. हम लापता लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं. यह बाद में पता करेंगे कि हादसा किस वजह से हुआ. हमारा फोकस लोगों को बचाने पर है.
यह भी पढ़ें: जबलपुर बरगी बाध हादसा: चीखों में बदल गई मस्ती… चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, देखें वीडियो
🔴#BREAKING | जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 लोगों के मरने की खबर
#Jabalpur #CruiseAccident @ashutoshjourno @Anurag_Dwary pic.twitter.com/PmOezQjp4Y— NDTV India (@ndtvindia) April 30, 2026
15 लोगों को बचाया गया
बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक अंजुल मिश्रा ने बताया कि 15 लोगों को बचा लिया गया, जबकि करीब 10 लोग अभी भी लापता हैं. मिश्रा ने कहा कि नदी में क्रूज़ बोट पर 29 लोग सवार थे, जब यह अचानक आए तूफान के कारण पलट गई. चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता यात्रियों को ढूंढने और बचाने के लिए ऑपरेशन ज़ोरों पर है.
VIDEO | Jabalpur: Search operations are underway for missing passengers after a tourist cruise capsized in Bargi Dam; eighteen people have been rescued, while 15 to 18 remain missing.
(Soure: Third Party)
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/D6SsWBluNo
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2026
CM मोहन यादव का बयान आया सामने
इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है. जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है.
कैसे हुआ हादसा?
लोगों ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. आज सुबह से ही जबलपुर में तेज हवाएं चल रही हैं.
यह भी पढ़ें: बरगी बांध क्या है? जहां क्रूज डूबने से 31 यात्री हुए लापता, 4 के शव मिले


