VIDEO: पैसेंजर हो तो ऐसा! ऐसी चीज लेकर पहुंची महिला…देख पायलट तारीफें करते नहीं थका

VIDEO: पैसेंजर हो तो ऐसा! ऐसी चीज लेकर पहुंची महिला...देख पायलट तारीफें करते नहीं थका VIDEO: पैसेंजर हो तो ऐसा! ऐसी चीज लेकर पहुंची महिला...देख पायलट तारीफें करते नहीं थका

Indigo Pilot Viral Video: हवा में उड़ते जहाज के अंदर अक्सर हम ‘सीट बेल्ट बांध लें’ या ‘मौसम खराब है’ जैसी बोरियत भरी बातें सुनते हैं, लेकिन इंडिगो की इस फ्लाइट का नजारा कुछ जुदा था. मानिक मेहता नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है, जिसमें पायलट अपनी गंभीर आवाज छोड़कर एक पैसेंजर यानी ‘मिस शेट्टी’ का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. वजह? मिस शेट्टी क्रू के लिए डोनट्स का एक डिब्बा लेकर आई थीं.

ये भी पढ़ें:-‘अलीगढ़ के चतुर’: AMU में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने मचाया गदर, वादे सुनकर पेट पकड़ लेंगे आप!

पायलट का मजाकिया अंदाज और डोनट्स का ‘जादू’ (Indigo Donuts Passenger)

पायलट ने माइक पर बड़े ही देसी और जिंदादिल अंदाज में कहा, ‘आज की फ्लाइट बहुत स्पेशल है, क्योंकि हमारे बीच मिस शेट्टी बैठी हैं. उन्होंने क्रू के लिए बड़े प्यार से डोनट्स लाए हैं.’ पायलट यहीं नहीं रुके, उन्होंने चुटकी लेते हुए पूछा कि, कहीं वह एयरलाइन की ही स्टाफ तो नहीं हैं? इस हल्के-फुल्के मजाक ने पूरी फ्लाइट के माहौल को खुशनुमा बना दिया. अक्सर जो क्रू दिन-भर भाग-दौड़ और मुसाफिरों की फरमाइशें पूरी करता है, उन्हें जब ऐसा प्यार मिलता है, तो उनकी थकान काफूर हो जाती है.

कॉफी का ऑफर और सादगी की मिसाल (Free Coffee Offer and an Example of Kindness)

पायलट ने पैसेंजर की इस दरियादिली पर उन्हें अपनी तरफ से ‘कॉफी’ भी ऑफर की. उन्होंने इसे एक ‘सबक’ की तरह पेश किया कि कैसे छोटी-छोटी चीजें इंसानियत और मोहब्बत को जिंदा रखती हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया है. लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां पैसेंजर्स और क्रू के बीच बहस की खबरें आती हैं, वहां ऐसी ‘मीठी’ खबरें दिल को सुकून देती हैं.

ये भी पढ़ें:-बेंगलुरु का अजब किस्सा: रिश्ता क्या टूटा, लड़के वालों ने निकाल लिया 158 रुपये का हिसाब!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *