आगरा हादसा: निर्माणाधीन मकान में संतुलन बिगड़ने से गिरे लोहे के गाटर, तीन मजदूरों की मौत

आगरा हादसा: निर्माणाधीन मकान में संतुलन बिगड़ने से गिरे लोहे के गाटर, तीन मजदूरों की मौत आगरा हादसा: निर्माणाधीन मकान में संतुलन बिगड़ने से गिरे लोहे के गाटर, तीन मजदूरों की मौत

आगरा जनपद के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेज-1 में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया. यहाँ तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य के दौरान भारी-भरकम लोहे का गाटर अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया. गाटर के साथ काम कर रहे तीन मजदूर भी सीधे जमीन पर आ गिरे. इस भीषण हादसे में तीनों मजदूरों की जान चली गई है.

अचानक मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि गिरने की आवाज सुनकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मौके पर चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने तत्काल घायल मजदूरों को अस्पताल भिजवाया. शुरुआती जानकारी में दो मजदूरों को निजी अस्पताल और एक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया.

परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच जारी

हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिवारों में मातम छा गया है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.

प्रशासनिक कार्यवाही और मुआवजा

घटना पर जानकारी देते हुए एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि ट्रांस यमुना फेज-1 में हुए इस हादसे में तीन मजदूरों की मृत्यु हुई है. प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक मजदूरों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और शासन स्तर से उचित मुआवजा दिलाने की कार्यवाही जल्द पूरी की जाएगी.

 यह भी पढ़ें- लव मैर‍िज के बाद पत्‍नी ने ब्‍लेड से रेता पत‍ि का गला, ​वारदात के बाद पत्‍नी खुद ही पहुंच गई पुलिस थाना

यह भी पढ़ें- IED ब्लास्ट में चार जवान शहीद, डी-माइनिंग के दौरान हुआ हादसा; एयरलिफ्ट से भी नहीं बच सकी जान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *