जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुला रहे ट्रंप, जानें यूरोप के किन देशों में कितनी अमेरिकी फोर्स है तैनात

Latest and Breaking News on NDTV जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुला रहे ट्रंप, जानें यूरोप के किन देशों में कितनी अमेरिकी फोर्स है तैनात


वॉशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच ईरान युद्ध को लेकर हुए सार्वजनिक विवाद के बाद, पेंटागन ने शुक्रवार को घोषणा की है कि यूएस नाटो सहयोगी जर्मनी से अपने 5,000 सैनिकों को वापस बुला रहा है. यूरोप में अपनी सैन्य मौजूदगी कम करने को लेकर अमेरिकी सरकार का हाल के दिनों में ये सबसे बड़ा कदम है. अमेरिका महीनों से ये शिकायत कर रहा था कि यूरोप ईरान में अमेरिकियों का समर्थन करने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है.

यूरोप में कितने अमेरिकी सैनिक हैं?

अमेरिकी डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (डीएमडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 तक यूरोप में स्थित अपने विदेशी ठिकानों पर अमेरिका के लगभग 68,000 सक्रिय सैन्यकर्मी स्थायी रूप से तैनात थे. इनमें तैनाती और एक्सरसाइज पर भेजे गए रोटेशनल फोर्स शामिल नहीं हैं.

अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 तक अमेरिकी सेना 31 स्थायी सैन्य अड्डों और 19 अन्य सैन्य स्थलों पर तैनात है, जिन तक रक्षा विभाग की पहुंच है.

यूरोप में अमेरिकी सैनिकों में कौन-कौन शामिल हैं?

अमेरिकी यूरोपीय कमान (USEUCOM) यूरोप भर में अमेरिकी सैन्य अभियानों की देखरेख करती है और नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर काम करती है. ये कमानें सेना, नौसेना, वायु सेना, मरीन कोर, स्पेशल ऑपरेशनल फोर्स और नई गठित स्पेश फोर्स का प्रतिनिधित्व करती हैं. इनका मुख्यालय जर्मनी और इटली में है और ये यूरोप तथा अफ्रीका में संकट के समय में रिस्पांस और सुरक्षा सहयोग देते हैं.

यूरोप में ये सैनिक कहां तैनात हैं?

अमेरिकी सैनिक एक दर्जन से अधिक यूरोपीय देशों में तैनात हैं. जर्मनी, इटली और ब्रिटेन में इनकी सबसे अधिक मौजूदगी है. इस लिस्ट में कुछ सबसे बड़ी टुकड़ियां शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जर्मनी – यूरोप में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा जर्मनी के रामस्टीन शहर के पास स्थित वायु सेना अड्डा है, जहां 1952 से सैनिक तैनात हैं. DMDC के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 तक जर्मनी में 36,436 सक्रिय सैनिक तैनात थे, जिन्हें पांच गैरीसन में बांटा गया था.

इटली – द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से अमेरिकी सैन्यकर्मी इटली में तैनात हैं और इनमें सेना, नौसेना और वायु सेना के विभाग शामिल हैं. DMDC के आंकड़ों से पता चलता है कि 2025 के अंत तक इटली में विसेंज़ा, एवियानो, नेपल्स और सिसिली के ठिकानों पर 12,662 सक्रिय सैनिक तैनात थे.

ब्रिटेन – पिछले साल दिसंबर तक यूनाइटेड किंगडम में अमेरिकी सेना के 10,156 सैनिक तीन ठिकानों पर तैनात थे, जिनमें मुख्य रूप से वायु सेना के कर्मी शामिल थे.

स्पेन – जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के पास स्थित स्पेन में अमेरिकी नौसेना और वायु सेना के ठिकाने हैं. DMDC के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 तक 3,814 कर्मी स्थायी रूप से स्पेन में तैनात थे.

Latest and Breaking News on NDTV

पोलैंड – DMDC और कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस के आंकड़ों से पता चलता है कि पोलैंड में 369 स्थायी रूप से तैनात सक्रिय सैनिक और यूरोपीय निवारण पहल के तहत वित्त पोषित लगभग 10,000 अस्थायी फोर्स तैनात हैं. ये कर्मी चार ठिकानों पर तैनात हैं, जहां अमेरिका की अस्थायी पहुंच है.

रोमानिया – DMDC और कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस के अनुसार, पोलैंड और अन्य पूर्व-कम्युनिस्ट देशों की तरह, रोमानिया में भी 153 स्थायी रूप से तैनात सैनिकों के अलावा अमेरिकी सेना की अस्थायी उपस्थिति है. अमेरिका जिन ठिकानों तक पहुंच रखता है उनमें मिहाइल कोगाल्निसेनु वायु सेना अड्डा, कैंप तुर्ज़ी और देवेसेलु शामिल हैं.

हंगरी – अमेरिका हंगरी में बारी-बारी से तैनाती और अभ्यास मिशन आयोजित करता है. डीएमडीसी ने दिसंबर में बताया कि देश ने केक्सकेमेट और पापा वायु सेना अड्डे पर तैनात 77 स्थायी सैन्य कर्मियों की मेजबानी की थी.

Latest and Breaking News on NDTV




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *