NEET UG 2026: एग्जाम से कुछ ही दिन पहले हुआ एक्सीडेंट, पुलिस ने व्हीलचेयर पर छात्र को पहुंचाया एग्जाम हॉल

NEET UG 2026: एग्जाम से कुछ ही दिन पहले हुआ एक्सीडेंट, पुलिस ने व्हीलचेयर पर छात्र को पहुंचाया एग्जाम हॉल NEET UG 2026: एग्जाम से कुछ ही दिन पहले हुआ एक्सीडेंट, पुलिस ने व्हीलचेयर पर छात्र को पहुंचाया एग्जाम हॉल


NEET UG 2026: यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया.

NEET UG 2026: इस साल राजस्थान के दौसा में 12 केंद्रों पर नीट यूजी एग्जाम का आयोजन किया गया है. ये परीक्षा 2 बजे से शुरू हो गई है. दौसा में कुल 4185 अभ्यर्थी अपने सपनों को साकार करने के लिए आज ये परीक्षा दे रहे हैं. हर केंद्रे पर पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ कुल 148 वीक्षक निगरानी में जुटे हुए हैं. इसी बीच दौसा के रामकरण जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर एक मानवीय तस्वीर भी सामने आई है. कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए अभ्यर्थी सौरभ शर्मा, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, व्हीलचेयर पर परीक्षा देने पहुंचे. इस दौरान दौसा पुलिस में निरीक्षक राजेश ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ व्हीलचेयर को उठाकर अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया.

गहनता से की गई जांच

नीट उम्मीदवार सौरभ शर्मा को व्हीलचेयर के साथ उठा पुलिसकर्मियों ने परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचा और गहनता से उसकी जांच की गई. उसके बाद ही उसे आगे जाने की अनुमति दी गई. अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी कर रखी है. वहीं नीट के एग्जाम को देखते हुए पुलिस ने सख्त से हर उम्मीदवार की चेंकिग कर रही है. हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की अनुमति दी है. वहीं परीक्षा केंद्रों पर पेन भी प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

बता दें .ये परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी. ये एग्जाम एक ही शिफ्ट में हो रहा है. परीक्षा के दौरान किसी तरह की नकल न हो इसको लेकर हर केंद्र पर खास व्यवस्था की गई है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *