भीषण गर्मी के तांडव से दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में स्कूल की छुट्टियों का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

भीषण गर्मी के तांडव से दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में स्कूल की छुट्टियों का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट भीषण गर्मी के तांडव से दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में स्कूल की छुट्टियों का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Summer Holidays list 2026 : भारत में गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है. आसमान से बरसती आग और बढ़ते लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए देश के कई राज्यों ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में वैकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है.  तो चलिए जानते हैं किस राज्य में कब से बंद हो रहे हैं स्कूल.

दिल्ली और यूपी में कब से बंद होंगे स्कूल?

देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान किया है. दिल्ली के बच्चों को पूरे 50 दिनों का लंबा ब्रेक मिलेगा और स्कूल अब सीधे 1 जुलाई को खुलेंगे.

वहीं, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों (प्राइमरी और जूनियर) में 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी. हालांकि, कई निजी स्कूलों ने भीषण गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव कर सुबह 7 से 12 बजे की शिफ्ट शुरू कर दी है.

बाकी राज्यों में कब से शुरू हो रही हैं छुट्टियां

राजस्थान

यहां 17 मई से 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे.

हरियाणा और बिहार

इन दोनों राज्यों में 1 जून से छुट्टियां शुरू होंगी. हरियाणा में 30 जून तक और बिहार में 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे.

पश्चिम बंगाल

पहाड़ी इलाकों को छोड़कर गर्मी को देखते हुए यहां छुट्टियां पहले ही शुरू की जा चुकी हैं

ओडिशा और तेलंगाना

इन राज्यों में तो अप्रैल के आखिरी हफ्ते से ही छुट्टियां चल रही हैं.

सुबह की शिफ्ट में चल रहे हैं स्कूल

वहीं, झारखंड, महाराष्ट्र और नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में फिलहाल स्कूल बंद नहीं हुए हैं, लेकिन वहां मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर दी गई है. बच्चों को दोपहर की झुलसती धूप से बचाने के लिए कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जा रही हैं.

आंध्र प्रदेश का सख्त नियम

आंध्र प्रदेश सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि छुट्टियों के दौरान अगर कोई भी प्राइवेट स्कूल क्लास चलाते हुए पाया गया, तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *