कोलकाता के न्यू मार्केट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर निकाली विजय यात्रा, लगे तोड़फोड़ के आरोप

Latest and Breaking News on NDTV कोलकाता के न्यू मार्केट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर निकाली विजय यात्रा, लगे तोड़फोड़ के आरोप


कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी हिंसा और हमले के मामले कम नहीं हो रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर प्रदेश के कई हिस्सों में टीएमसी के दफ्तरों पर हमले के आरोप लग रहे हैं. राजधानी कोलकाता में भी भारी बवाल मचा है. यहां न्यू मार्केट में भीड़ अचानक बुलडोजर लेकर पहुंच गई और टीएमसी के ऑफिस पर हमला कर दिया.

भीड़ में आए लोग बीजेपी का झंडा लिए हुए थे. इसका वीडियो भी सामने आया है. टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें बुलडोजर लेकर आई भीड़ वहां के टीएमसी दफ्तर और दुकानों को तोड़ रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस मामले में अभी तक कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है और ना ही कोई कार्रवाई हुई है.

एनडीटीवी ने डीसीपी सेंट्रल से बात की तो उन्होंने बताया कि यह पुलिस की अनुमति से निकाली गई एक विजय यात्रा थी. अचानक जेसीबी मशीन लाई गई. सीएपीएफ और पुलिस मौके पर मौजूद है.

Latest and Breaking News on NDTV




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *