असम में 12 मई को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

असम में 12 मई को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण असम में 12 मई को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण


राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को इस्तीफा सौंपते हिमंता

नई दिल्ली:

असम में 12 मई को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण. सूत्रों ने बताया कि बंगाल में शपथ ग्रहण के बाद असम में एनडीए सरकार का शपथ होगा. आज ही सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने वाली है. 

माना जा रहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा ही एक बार फिर से राज्य के सीएम बनेंगे. असम में हिमंता ने पूरे चुनाव की बागडोर संभाली थी. 126 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने अकेले दम पर 82 सीटें जीती हैं. जबकि सहयोगी दलों को मिलकार 102 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है. 

बीजेपी ने असम में नेता के चयन के लिए पूर्व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है. नड्डा को पर्यवेक्षक और सैनी को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक बीजेपी के पर्यवेक्षक गुवाहाटी पहुंचेंगे और फिर विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा. हिमंता के ही सीएम बनने की उम्मीद है. हालांकि, बीजेपी की तरफ से अभी इसको लेकर कोई आधिकारी ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन असम में बीजेपी ने हिमंता के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था. 

गौरतलब है कि बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को पटना में होना है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके बाद 9 मई को बंगाल में बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण प्रस्तावित है. इसमें बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के सीएम शामिल होंगे. फिर असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *