मुंबई के कुर्ला, घाटकोपर और आसपास के इलाकों में आज शाम 6 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. शहर के कई हिस्सों में आज पानी सप्लाई बंद रखने का फैसला महानगरपालिका द्वारा लिया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जल पाइपलाइन की जोड़ाई और महत्वपूर्ण मरम्मत कार्यों के लिए यह शटडाउन लिया गया है. मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर बुधवार शाम 6 बजे तक लगभग 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी. इस दौरान एल, एम पूर्व, एम पश्चिम और एन वार्ड के कुछ हिस्सों में पूरी तरह पानी सप्लाई बंद रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर कम दबाव से पानी मिलेगा. अमर महल से वडाला, परेल तथा ट्रॉम्बे तक के जल प्रकल्प के अंतर्गत 1800 मिमी और 1200 मिमी की जल पाइपलाइन का काम किया जाएगा. नागरिकों से पानी जमा करके रखने और उसका सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है.
LIVE: बंगाल में ममता की हार से घबराए अखिलेश यादव! IPAC से वापस लिया इलेक्शन मैनेजमेंट का काम
LIVE: बंगाल में ममता की हार से घबराए अखिलेश यादव! IPAC से वापस लिया इलेक्शन मैनेजमेंट का काम

