झालमुड़ी ने कर दिया ‘खेला’…. जानिए कैसे बंगाल का यह नाश्ता बना वोट बैंक का सबसे बड़ा सियासी हथियार!

झालमुड़ी ने कर दिया 'खेला'.... जानिए कैसे बंगाल का यह नाश्ता बना वोट बैंक का सबसे बड़ा सियासी हथियार! झालमुड़ी ने कर दिया 'खेला'.... जानिए कैसे बंगाल का यह नाश्ता बना वोट बैंक का सबसे बड़ा सियासी हथियार!

पश्चिम बंगाल की राजनीति में झालमुड़ी ने जो ‘झाल’ डाली है, उसका असर चुनावी नतीजों में भी दिखाई दिया. BJP ने झालमुड़ी से जुड़े वीडियो के बाद कई इलाकों में बढ़त हासिल की. पार्टी सूत्रों का कहना है कि PM मोदी की यह जमीनी पहल झाड़ग्राम और आसपास के क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित करने में अहम रही. पश्चिम बंगाल की सड़कों, रेलवे स्टेशनों, कॉलेज परिसरों और बाजारों में यदि कोई एक चीज सबसे आम नजर आती है, तो वह है झालमुड़ी. यह सिर्फ़ एक नाश्ता नहीं, बल्कि बंगाल के सार्वजनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है.

PM मोदी का झालमुड़ी से जुड़ना कोई साधारण नहीं

ऐसे राज्य में, जहां राजनीति का स्वरूप सीधे जनता के बीच और सड़कों पर तय होता है, PM मोदी का झालमुड़ी से जुड़ना कोई साधारण नहीं है. इसे एक गहरे राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है. झालमुड़ी अपनी सादगी और सुलभता के कारण हर वर्ग तक पहुंच रखने वाला खाद्य है. यह अमीर‑गरीब और शहर‑गांव के बीच किसी तरह का भेद नहीं करती. ऐसे में जब देश का सर्वोच्च नेतृत्व इसी आम नाश्ते से जुड़ता हुआ दिखाई देता है, तो यह संदेश जाता है कि सरकार और नेतृत्व आम लोगों के जीवन, उनकी रोजमर्रा की आदतों और उनकी हकीकत से जुड़ा हुआ है. यह सत्ता और जनता के बीच अक्सर दिखने वाली दूरी को कम करने का एक प्रयास भी है.

झालमुड़ी के पीछे छिपा सियासी संदेश

चुनावी संदर्भ में इस तरह के तस्वीर और अधिक मायने रखते हैं. पहली नजर में यह भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके पीछे छिपा संदेश कहीं अधिक गहरा होता है. यह सादगी, विनम्रता और जमीनी स्तर से जुड़े नेतृत्व की छवि को मजबूत करता है. यह दर्शाता है कि नेतृत्व केवल बड़े मंचों और भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आम जनजीवन का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा है.

इसके साथ ही, झालमुड़ी बेचने वाले छोटे विक्रेता देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ऐसे क्षण इन मेहनतकश लोगों के योगदान को भी सामने लाते हैं. पीएम स्वनिधि योजना जैसी पहलें, जो स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता देती हैं, ऐसे प्रतीकों के जरिए और अधिक प्रासंगिक बनकर उभरती हैं. यह छोटे व्यापारियों और श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान और उनकी भूमिका की स्वीकार्यता को भी दर्शाता है.

झालमुड़ी… स्थानीय संस्कृति, स्वाद और पहचान का प्रतीक

झालमुड़ी एक स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थ है, जो ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को भी मजबूती देता है. यह स्थानीय संस्कृति, स्वाद और पहचान का प्रतीक है. पश्चिम बंगाल की राजनीति, जो हमेशा सांस्कृतिक प्रतीकों और जनभागीदारी से प्रभावित रही है, उसमें ऐसे संकेत विशेष महत्व रखते हैं.

दरअसल, झालमुड़ी केवल एक स्नैक नहीं, बल्कि एक साझा अनुभव है- जो समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ता है. इसके साधारण घटक भारत की सादगी, किफ़ायत और नवाचार की संस्कृति को दर्शाते हैं. यही वजह है कि ऐसे छोटे‑छोटे दृश्य भी जनता के मन में गहरी छाप छोड़ते हैं और नेतृत्व तथा नागरिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मज़बूत करते हैं.

यह साफ़ है कि झालमुड़ी से जुड़ा यह दृश्य केवल खान‑पान से जुड़ा प्रसंग नहीं, बल्कि राजनीति की उस शैली का प्रतीक है, जो सीधे लोगों के बीच जाकर, उनकी भाषा और उनके जीवन के माध्यम से संवाद स्थापित करती है. इसे समावेशी और जन‑केंद्रित शासन की सोच को मज़बूत करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा सकता है. पार्टी जमीन तक पहुंचने के लिए कई रणनीतियों पर काम कर रही थी, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री का झालमुड़ी खाना ही सबसे असरदार राजनीतिक संदेश बन गया.

ये भी पढ़ें :  TVK के बहुमत जुटाने के दावे से संतुष्ट नहीं गवर्नर, लटक गई विजय की शपथ




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *