Mother’s Day 2026 : हर बच्‍चे को मां को देनी चाह‍िए फाइनेंशियल स‍िक्‍युर‍िटी, इन 5 इन्वेस्टमेंट का दें तोहफा

Latest and Breaking News on NDTV Mother's Day 2026 : हर बच्‍चे को मां को देनी चाह‍िए फाइनेंशियल स‍िक्‍युर‍िटी, इन 5 इन्वेस्टमेंट का दें तोहफा


Mother’s Day 2026: मदर्स डे आते ही सोशल मीडिया पर मां के लिए इमोशनल पोस्ट, फोटो और वीडियो की भरमार शुरू हो जाती है. कोई पुरानी तस्वीर शेयर करता है तो कोई लंबा मैसेज लिखकर मां के त्याग को याद करता है. लेकिन क्या सिर्फ एक दिन की शुभकामनाएं किसी मां की जिंदगी को सुरक्षित बना सकती हैं? शायद नहीं. असली जरूरत उस सुरक्षा की होती है, जो बढ़ती उम्र, बीमारी, अचानक आने वाली आर्थिक परेशानी या परिवार की जिम्मेदारियों के समय काम आए. ऐसे में इस मदर्स डे अगर आप सच में अपनी मां के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो उनके भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की शुरुआत कर सकते हैं. छोटे-छोटे निवेश और सही फाइनेंशियल फैसले आने वाले समय में पूरी फैमिली के लिए बड़ा सहारा बन सकते हैं.

फाइनेंशियल सिक्योरिटी क्यों जरूरी है

आज के समय में सिर्फ कमाई करना काफी नहीं माना जाता. मेडिकल खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं और इमरजेंसी कब आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. खासकर उन परिवारों में जहां सिर्फ एक या दो कमाने वाले सदस्य हैं, वहां अचानक आई आर्थिक परेशानी पूरे घर का बजट बिगाड़ सकती है. ऐसे में मां के नाम से निवेश, सेविंग और सुरक्षा से जुड़े फैसले परिवार को लंबे समय तक स्टेबिलिटी दे सकते हैं.

क्या सच में डूबने से बचा लेती है लाइफ जैकेट? यहां जान‍िए इमरजेंसी में कैसे करें life Jacket का इस्‍तेमाल

टर्म इंश्योरेंस बन सकता है बड़ा सहारा

अगर परिवार की आर्थिक सुरक्षा की बात करें तो टर्म इंश्योरेंस सबसे जरूरी ऑप्शंस में गिना जाता है. यह एक तरह का सुरक्षा कवर होता है, जिसमें पॉलिसीहोल्डर की मौत होने पर परिवार को आर्थिक मदद मिलती है. कमाने वाले सदस्य के पास पर्याप्त टर्म इंश्योरेंस जरूर होना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार पर पैसों का दबाव न आए. हालांकि अलग-अलग प्लान में सुविधाएं और शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए पॉलिसी लेने से पहले नियमों को समझना जरूरी माना जाता है.

इमरजेंसी फंड हर परिवार के लिए जरूरी

फाइनेंशियल प्लानिंग में इमरजेंसी फंड को सबसे मजबूत सुरक्षा कवच माना जाता है. नौकरी जाने, बीमारी, मेडिकल इमरजेंसी या अचानक बड़े खर्च की स्थिति में यही रकम सबसे पहले काम आती है. जानकारों की मानें तो एक परिवार के पास कम से कम 6 महीने तक के खर्च जितनी रकम अलग रखी जानी चाहिए. यह पैसा सेविंग अकाउंट, FD या दूसरे आसानी से निकाले जा सकने वाले विकल्पों में रखा जा सकता है.

सरकारी स्कीमें भी बन सकती हैं मददगार

अगर परिवार में बेटी है तो सुकन्या समृद्धि योजना जैसे ऑप्शंस लंबे समय में अच्छी बचत का जरिया बन सकते हैं. इसके अलावा PPF जैसी सरकारी सेविंग स्कीमें भी सुरक्षित निवेश के तौर पर देखी जाती हैं. इन योजनाओं में समय-समय पर ब्याज दरें बदलती रहती हैं, इसलिए निवेश से पहले ताजा जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए.

सिर्फ बच्चों का नहीं, मां का भविष्य भी सुरक्षित होना चाहिए

अक्सर महिलाएं अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी और परिवार की जरूरतों के लिए बचत करती रहती हैं, लेकिन खुद की आर्थिक सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पातीं. ऐसे में परिवार के बाकी सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मां के लिए भी मजबूत फाइनेंशियल बैकअप तैयार करें. इस मदर्स डे अगर आप कोई ऐसा कदम उठाते हैं जो आने वाले वर्षों में आपकी मां को आर्थिक सुरक्षा दे सके, तो शायद वही सबसे बड़ा गिफ्ट माना जाएगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *