Work from home करते हुए अक्‍सर ये गलतियां करते हैं लोग

Work from home करते हुए अक्‍सर ये गलतियां करते हैं लोग Work from home करते हुए अक्‍सर ये गलतियां करते हैं लोग

Work From Home यानी घर से काम करना. कई कंपनियां घर से काम करने का विकल्‍प देती है. इसमें ऑफिस आने-जाने का समय बचता है और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलता है. लेकिन घर से काम करते हुए लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो उनके करियर के ठीक नही होतीं.  अगर आप भी घर से काम करते हैं, तो इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है. 

Work from home करते हुए अक्‍सर ये गलतियां करते हैं लोग 

तय समय पर काम शुरू न करना

घर पर होने की वजह से कई लोग ऑफिस टाइम को गंभीरता से नहीं लेते. देर से उठना, काम को टालना या अनियमित टाइमटेबल बनाना धीरे-धीरे प्रोडक्टिविटी को कम कर देता है. 

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग न रख पाना

घर और ऑफिस, दोनाें जरूरी हैं. इसलिए प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखना चाहिए. वरना दोनों एक-दूसरे से प्रभावित होने लगते हैं. ना काम ही अच्‍छे तरीके से हो पाता है और ना ही फैमिली को टाइम मिल पाता है.

बैठने की सही पोजीशन न रखना

बेड या सोफे पर बैठकर काम करना शुरुआत में आरामदायक लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. सेहत खराब होने से ऑफिस के काम पर भी असर होता है. 

ITI Courses: 10वीं के बाद करें ये 7 आईटीआई कोर्स, काम की कमी नहीं होगी

जरूरत से ज्यादा मल्टीटास्किंग

घर पर काम करते समय लोग एक साथ कई काम करने लगते हैं. जैसे मीटिंग के दौरान टीवी देखना, फोन चलाना,  घरेलू काम करना. इससे काम में ध्यान भटकता है और काम की गुणवत्ता प्रभावित होती है. 

ऑफिस इंटरैक्शन कम होना

घर से काम करते-करते कई लोग ये जानने की कोशिश ही नहीं करते कि ऑफिस में क्‍या चल रहा है. इसलिए समय-समय पर ऑफिस के लोगों से बातचीत व बीच-बीच में ऑफिस जाने से फायदा हो सकता है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *