दिल्लीवालों के लिए जरूरी सूचना: आज इन इलाकों में लग सकता है लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

दिल्लीवालों के लिए जरूरी सूचना: आज इन इलाकों में लग सकता है लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट दिल्लीवालों के लिए जरूरी सूचना: आज इन इलाकों में लग सकता है लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में आज यानी 8 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Delhi Capitals VS Kolkata Knight Riders) के बीच मैच होना है. मैच को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट की है. पुलिस के अनुसार, मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को पहले से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन रास्तों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. सबसे ज्यादा असर बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और रिंग रोड के राजघाट से आई.पी. फ्लाईओवर वाले हिस्से पर देखने को मिलेगा.

इसके अलावा जेएलएन मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और बहादुर शाह जफर मार्ग पर दिल्ली गेट से आईटीओ तक लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस ने आम लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी है.

भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

मैच के दौरान कई इलाकों में भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. दरीयागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट चौक तक भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी.

स्टेडियम पहुंचने के लिए ये रास्ते इस्तेमाल करें

स्टेडियम के अलग-अलग गेटों के लिए अलग एंट्री रूट तय किए गए हैं. 

  • गेट नंबर 1 से 8 तक पहुंचने के लिए बहादुर शाह जफर मार्ग का इस्तेमाल करना होगा. 
  • गेट नंबर 10 से 15 तक जाने वाले दर्शक जेएलएन मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे. 
  • गेट नंबर 16 से 18 तक की एंट्री भी बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ से होगी.

पार्किंग और पार्क एंड राइड सुविधा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से निजी वाहन कम इस्तेमाल करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की है. मुफ्त पार्किंग की सुविधा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर दी गई है. यहां से पार्क एंड राइड सुविधा भी मिलेगी. बस सेवाएं मैच शुरू होने से दो घंटे पहले और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक चलेंगी.

गलत पार्किंग पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने साफ कहा है कि बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. गलत तरीके से खड़े वाहनों को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. वहीं, ऐप बेस्ड टैक्सी के लिए पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट भी तय किए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो.

आप ट्रैफिक से जुड़ी हर अपडेट के लिए Delhi Traffic Police की वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बेकार सामान फेंके नहीं कबाड़ी से ज्यादा रेट में खरीद रहे हैं ये 3 ऐप






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *