Bihar, PatnaTRE-4 Protest 2026 : आज बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती (TRE-4) को लेकर घमासान मचा हुआ है. हजारों अभ्यर्थियों ने टीआरई-4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन में हो रही देरी को लेकर लोक सेवा आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कई बार प्रदर्शन की चेतावनी के बावजूद जब नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो सभी ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि अभ्यर्थियों ने न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि लाठियां भी खाईं. यहां तक कि छात्र नेताओं को हिरासत में भी ले लिया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सी चिंगारी थी जिसने छात्रों के सब्र का बांध तोड़ दिया? यह गुस्सा भड़का बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के एक हालिया पॉडकास्ट वीडियो के बाद. जिसमें उन्होंने भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जो छात्रों को नगवार गुजरीं.
आखिर क्या कहा था एग्जाम कंट्रोलर ने?
अभ्यर्थी लंबे समय से नोटिफिकेशन और रिक्तियों का इंतजार कर रहे थे. जब आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह से देरी का कारण पूछा गया, तो उनके जवाब ने छात्रों को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा “22 से 27 सितंबर को परीक्षा होनी है. अभी 6 महीने बचे हैं, तो मुझे समझ नहीं आता कि इतनी हड़बड़ी क्यों है? जून तक हमारे दृष्टिकोण से कोई विलंब नहीं है.”
साथ ही 16 अप्रैल को जारी पॉडकास्ट में राजेश सिंह ने यह भी कहा था 3 से 4 दिन में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और 25 या फिर 26 तारीख से फॉर्म भरना शुरू हो जाेएगा.
परीक्षा नियंत्रक से जानें कब आ रहा है TRE-4 का Notification?
[TRE Notification | BPSC TRE | BPSC Podcast | Exam Guidance | BPSC Preparation | TRE 4 | Bihar Teacher | Bihar TRE]#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #TRE4 #TRE #BPSCTRE #BiharTRE #BPSCTRE4… pic.twitter.com/RVqed7vGlI
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) April 16, 2026
उन्होंने पॉडकास्ट में कहा था की 25-31 तारीख के बीच अन्य मुख्य परीक्षाएं हैं, जिससे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सर्वर की समस्या न हो, इसलिए आवेदन की तिथि थोड़ा आगे रखी गई है.
आखिर क्यों हुई नोटिफिकेशन में देरी?
हालांकि राजेश सिंह ने पहली बार सार्वजनिक रूप से उन प्रशासनिक और तकनीकी कारणों को गिनाया, जिनकी वजह से विज्ञापन में विलंब हुआ
- गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति और उनकी सेवा शर्तों से जुड़ा मामला शिक्षा विभाग में अटका हुआ था. अब विभाग से इस पर स्पष्टता मिल गई है.
- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में महिला आरक्षण को लेकर कुछ तकनीकी चुनौतियां थीं. इस पर आयोग और विभाग के बीच हुई बैठकों के बाद अब समाधान निकाल लिया गया है.
- इस बार चयन और आवेदन की प्रक्रिया में कुछ नए संशोधन किए गए हैं, जिन्हें लागू करने में समय लगा. हालांकि, कंट्रोलर ने दोहराया कि आयोग के नजरिए से जून तक कोई देरी नहीं है.
लेकिन आद 8 मई हो चुकी है और नोटिफिकेशन का नामों निशां तक नहीं है. वहीं, पॉडकास्ट में कंट्रोलर का यह कहना कि “हड़बड़ी क्यों है” और अभ्यर्थियों की मांग को “बहकावे में आना” बताना, छात्रों को नागवार गुजरा. अभ्यर्थियों का तर्क है कि बिना नोटिफिकेशन के तैयारी की दिशा तय करना मुश्किल होता है और आयोग लगातार तारीखों को लेकर असमंजस बनाए हुए है.
कितनी हैं रिक्तियां?
पॉडकास्ट के अनुसार, TRE-4 में कुल 46,882 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पद शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- TRE-4 को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता हिरासत में, लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों ने की NDTV से बात


