Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. शुभेंदु अधिकारी सीएम पद की शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11 बजे बहुत ही भव्य होगा. शुभेंदु दादा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. अमित शाह तो पहले से ही कोलकाता में मौजूद हैं. बंगाल में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है तो शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक तो होगा ही. शुभेंदु जब मंच पर खड़े सीएम पद की शपथ ले रहे होंगे तो करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस पल के गवाह बनेंगे. बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री वहां मौजूद रहेंगे. दूसरे देशों से भी मेहमान शुभेंदु के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं. बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के लिए 9 मई गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती का दिन चुना है. बता दें कि बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी की टीएमसी को 207 सीटें जीतकर हरा दिया है. टीएमसी को सिर्फ 80 सीटें ही मिल सकीं. शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें.
ये भी पढ़ें-बंगाल में आज उगेगा केसरिया सूरज, सुवेंदु अधिकारी की शपथ के साथ होगा नया आगाज
ये भी पढ़ें- भय मुक्त बंगाल, संस्कृति, राष्ट्रीय सुरक्षा… शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने जनता से किए 5 बड़े वादे
ये भी पढ़ें- BJP का सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन? 56 साल के शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें- भगवामय कोलकाता: शुभेंदु के शपथ ग्रहण में भी साधु-संतों का भी जमावड़ा, सीएम योगी समेत 20 राज्यों के सीएम


