NEET UG Exam Cancelled LIVE Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक होने के बाद देशभर में आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) NEET UG 2026 को रद्द कर दिया है. 22 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने इस साल NEET UG परीक्षा में हिस्सा लिया था. NEET UG पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. इस मामले में ‘मास्टरमाइंड’ मनीष यादव को जयपुर में हिरासत में ले लिया गया है. वहीं जांच का दायरा अब तीन राज्यों तक फैल गया है. इस मामले में मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के नासिक से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया है.
जल्द होगा परीक्षा की नई तारीख का ऐलान
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 3 मई को पूरे भारत में आयोजित की गई थी. लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के कारण मंगलवार को इस परीक्षा को रद्द कर दिया. सरकार ने सीबीआई को ‘अनियमितताओं’ की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया. इस साल लगभग 22 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. ये परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दोबारा परीक्षा की नई तारीख जारी करेगा. साथ ही संशोधित एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे.


