अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के KGMU अस्पताल में हो रहा पोस्टमार्टम

Latest and Breaking News on NDTV अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के KGMU अस्पताल में हो रहा पोस्टमार्टम


मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6:15 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत हालत में लाया गया. जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. परिवार ने बताया कि प्रतीक यादव घर पर सो रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई.

अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे और राजनीतिक तौर पर लो-प्रोफाइल रहते हुए बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. फिलहाल इस खबर को लेकर परिवार की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. मौत के कारणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है. 

शरीर पर चोट के कोई निशान हीं

फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है. शव का पंचनामा किया जा रहा है और कुछ ही देर में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा. सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है.

अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

KGMU में होगा पोस्टमार्टम

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों का पैनल करेगा, ताकि मौत की वजह साफ हो सके. बता दें कि 38 वर्षीय प्रतीक, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे.

लाइव अपडेट-

– पंचनामे के बाद बॉडी पोस्टमार्टम के लिए KGMU अस्पताल चली गई है. 
– प्रतीक यादव के मोबाइल को सीज किया गया. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *