‘इनका सिस्टम इतना घटिया है’… NEET पेपर लीक पर भड़के अलख पांडे, खान सर और आनंद कुमार

'इनका सिस्टम इतना घटिया है'... NEET पेपर लीक पर भड़के अलख पांडे, खान सर और आनंद कुमार 'इनका सिस्टम इतना घटिया है'... NEET पेपर लीक पर भड़के अलख पांडे, खान सर और आनंद कुमार

‘फिजिक्स वाला’ के सीईओ अलख पांडे ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए पेपर लीक को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर निशाना साधा. पांडे ने कहा कि स्कूल भी इससे बेहतर तरीके से परीक्षाएं मैनेज करते हैं. जिन बच्चों ने ये एग्जाम दिया है वो उदास हैं, उनके परिवार पिछले 2 सालों से इसमें बहुत ज्यादा इन्वेस्ट कर रहे हैं. ANI से बात करते हुए अलख पांडे ने कहा, “आज 1 करोड़ लोग ऐसे हैं जो दुखी और उदास हैं. बच्चों ने पिछले 2-3 सालों में न तो किसी पार्टी में हिस्सा लिया है, न ही वे किसी पार्टी में गए हैं. कोई मौज-मस्ती नही की.”  अलख पांडे ने आगे कहा ऐसी घटनाएं होती हैं, तो बच्चों का “भरोसा टूट जाता है. NTA कहते हैं कि यह कोई स्कूली परीक्षा नहीं है; इससे तो स्कूली परीक्षा ही बेहतर है. मैंने कम से कम यह तो नहीं सुना कि स्कूली परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हों.”

“इनका सिस्टम इतना घटिया है”

इस पूरे मामले पर बात करते हुए खान सर ने  ANI से कहा, पेपर लीक अब कोई हादसा नहीं, बल्कि लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खेला जाने वाला एक गंदा खेल बन चुका है. National Testing Agency का नाम बदलकर ‘Never Trustable Agency’ रख देना चाहिए.हैरानी की बात है कि 10 रुपये वाला डायपर लीक नहीं होता, लेकिन देश की सबसे बड़ी एजेंसी का पेपर लीक हो जाता है. इनका सिस्टम इतना घटिया है कि एजेंसी को खुद पता नहीं चला कि पेपर आउट हुआ है, ये तो बच्चों ने चिल्ला-चिल्ला कर सरकार को बताया.’

“बच्चे खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें”

नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया. आनंद कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए  लिखा “NEET की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह खबर निश्चित रूप से निराश करने वाली है. फिर भी थोड़ी राहत की बात यह है कि सरकार ने परीक्षा रद्द करते हुए तुरंत ही दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है.” उन्होंने आगे लिखा घबराने के बजाय बच्चों को यह विश्वास रखना चाहिए कि उनका परिश्रम अवश्य रंग लाएगा. बच्चे खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *