Driver Less Car: लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका देगा सीसीटीवी वीडियो

नहर में डूबे कार की तलाश में जुटे एसडीआरएफ के जवान Driver Less Car: लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका देगा सीसीटीवी वीडियो


Scorpio Car Drowned In Canal: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक अद्भुत खबर सामने आई है, जहां पार्किंग में खड़ी ड्राइवर रहित एक स्कॉर्पियो कार अचानक बैक गेयर में चलने लगी और लुढ़कते -लुढ़कते नहर में गिर गई. पार्किंग एरिए से नहर तक की दूरी तय करते हुए नहर में गिरी कार नहर में डूबने के बाद लापता हो गई है. यह पूरी खबर सीसीटीवी में कैद घटना के वीडियो ने आसपास के लोगों की धड़कन बढ़ा दी है.

मामला विकासनगर के मटक माजरी का है, जहां एक रिजॉर्ट में खड़ी कार अचानक लुढ़कते हुए पीछे शक्ति नहर में गिर जाती है. नहर में कार के गिरने की खबर जैसे ही सामने आई रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया. नहर में पानी का बहाव तेज था, जिससे कुछ सेकेंड में गायब हो गई. सामने आए सीसीटवी फुटेज का नजारा देख कोई घटना पर यकीन नहीं कर पा रहा है. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: ‘नर्स’ बनकर अस्पताल आई ‘बच्चा चोर’ महिला, बच्चे को गोद उठाकर भाग रही थी, मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नहर में डूबे स्कॉर्पियो कार का वीडियो

गौरतलब है सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वायरल विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ ही पलों में लाखों की गाड़ी पानी में समा गई. बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी कार में हैंडब्रेक नहीं लगाने से हादसा हुआ. कुछ लोग घटना को ड्राइवर की लापरवाही बता रहे हैं, जिसके चलते कार तेजी के साथ पीछे लुढ़कती पीछे चली गई कि किसी को मौका तक नहीं मिला.

नहर में डूबे कार की तलाश में जुटे एसडीआरएफ के जवान

घंटों की मशक्कत के बाद नहर में डूबे कार का नहीं मिला कोई सुराग

रिपोर्ट के मुताबिक नहर में गिरी कार अभी भी लापता है. हादसे में राहत की बात यह रही कि स्कॉर्पियो में कोई सवार नहीं था वरना हादसा जानलेवा हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने कार की बरामदगी के लिए शक्ति नहर में तेज़ बहाव के बीच जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कार का कोई सुराग नहीं लग पाया है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए खौफनाक हादसे के पीछे ड्राईवर की लापरवाही बताई जा रही है. इसके अलावा नहर के किनारे सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. स्थानीय लोग सामने आए घटना के सीसीटीवी वीडियो को देखकर हैरान हैं, जिसके चलते घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
नहर में गिरते ही चंद सेकेंड में डूब गई स्कॉर्पियो कार

नहर में गिरते ही चंद सेकेंड में डूब गई स्कॉर्पियो कार

सामने आए घटना के सीसीटीवी वीडियो ने बढ़ा दी है लोगों की धड़कन 

उल्लेखनीय है भारी-भरकम स्कॉर्पियो कार के नहर में समाने की घटना से इलाके के सभी लोग दंग है. सामने आए घटना के सीसीटीवी वीडियो ने लोगों की धड़कन को और बढ़ा दिया है. दुर्घटना की शिकार हुई स्कॉर्पियो कार रिजॉर्ट की पार्किंग एरिया में खड़ी थी. बिना ड्राइवर वाली कार अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी और लुढ़कते हुएनहर में समा गई और नहर के तेज बहाव के आगे कार को ढूंढने आई रेस्क्यू टीम भी नतमस्तक हो गई हैं.

ये भी पढ़ें-छेड़छाड़ के आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ में बांधकर पीटा, पूछताछ में युवक मासूमियत से बोला, ‘बीवी ढूंढने आया था’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *