नई दिल्ली:
दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज बारिश देखने को मिल सकती है. गुरुवार रात तेज आंधी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में देखने को मिली थी. इसके बाद आज बारिश होने के आसार हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 15 मई और 16 मई को बारिश हो सकती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी 15 मई को बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में कल बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था.इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है.
पूर्वोत्तर भारत को भी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम और त्रिपुरा के लोग भी 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश का सामना कर सकते हैं. वहीं 18 मई तक असम और मेघालय का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है.


