आर्मी कर्नल का बेटा बना भूल भुलैया का हीरो, फिल्मों आने के बाद नौकरानी के रेप केस में गया जेल, बर्बाद हुआ फिल्मी करियर

Latest and Breaking News on NDTV आर्मी कर्नल का बेटा बना भूल भुलैया का हीरो, फिल्मों आने के बाद नौकरानी के रेप केस में गया जेल, बर्बाद हुआ फिल्मी करियर


नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे आए जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. कुछ स्टार्स ऐसे भी आए जिनकी एक्टिंग तो लोगों के दिल में उतर गई. लेकिन असल जिंदगी में ऐसे हालात बने कि करियर भी तबाह हो गया और फैन्स का प्यार भी छिन गया. एक ऐसा ही एक्टर था जिसने शानदार शुरुआत की. बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया और इंडस्ट्री का उभरता सितारा माना गया. लेकिन फिल्मों में कामयाबी के बीच उस पर ऐसा गंभीर आरोप लगा कि उसे जेल तक जाना पड़ा. इस मामले ने सिर्फ उसकी इमेज ही नहीं, बल्कि उसका पूरा फिल्मी करियर भी बर्बाद कर दिया.

आर्मी बैकग्राउंड से बॉलीवुड तक का सफर

हम बात कर रहे हैं ‘भूल भुलैया’ एक्टर शाइनी आहूजा की जो 15 मई को अपना बर्थडे हैं. शाइनी का जन्म एक आर्मी परिवार में हुआ था. उनके पिता सूरज आहूजा भारतीय सेना में कर्नल थे. पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं से की. इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज और फिर बेंगलुरु के आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई की.

हालांकि उनका मन एक्टिंग की दुनिया में था. थिएटर ग्रुप TAG से जुड़ने के बाद उनकी मुलाकात मशहूर थिएटर गुरु बैरी जॉन से हुई. यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई. शाइनी ने मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो करने के बाद फिल्मों में एंट्री की. ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘गैंगस्टर’, ‘वो लम्हे’ और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और उनकी गिनती बॉलीवुड का टैलेंटेड एक्टर्स में होने लगी.

रेप केस के बाद खत्म हो गया करियर

साल 2009 में शाइनी आहूजा का नाम उस समय बड़े विवाद में आ गया जब उनकी मेड ने उन पर रेप का आरोप लगाया. इस मामले ने पूरे बॉलीवुड में सनसनी मचा दी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भी जाना पड़ा. बाद में कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई. हालांकि बाद में केस में कई तरह के मोड़ आए और शिकायतकर्ता अपने बयान से पलट गई. लेकिन इस विवाद का असर शाइनी के करियर पर बहुत भारी पड़ा. जिन फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में वो काम कर रहे थे. उनसे उन्हें बाहर कर दिया गया. इंडस्ट्री ने भी उनसे दूरी बना ली. लंबे समय तक गायब रहने के बाद उन्होंने वापसी की कोशिश जरूर की. लेकिन वो पहले जैसी कामयाबी हासिल नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ की राका में जोड़ा जा रहा पुष्पा जैसा एक हिट मसाला, मानव भेड़िये को नचाएंगे एटली!




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *