Madhuri Dixit niece 5 photos: माधुरी दीक्षित की भांजी की 5 फोटो, ग्रेजुएट हुई तो डॉ. नेने ने लुटाया प्यार, खूबसूरती देख फैंस कहेंगे- बॉलीवुड में होनी चाहिए एंट्री

Latest and Breaking News on NDTV Madhuri Dixit niece 5 photos: माधुरी दीक्षित की भांजी की 5 फोटो, ग्रेजुएट हुई तो डॉ. नेने ने लुटाया प्यार, खूबसूरती देख फैंस कहेंगे- बॉलीवुड में होनी चाहिए एंट्री


नई दिल्ली:

Madhuri Dixit niece 5 photos: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित नेने इन दिनों अपनी फिल्मों या डांस वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि फैमिली फोटो को लेकर चर्चा में हैं. वजह बनी हैं नेने दंपत्ति की भांजी माया, जिनकी ग्रेजुएशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दरअसल, माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने ने अपनी भांजी के ग्रेजुएशन डे की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में माया को देखकर कई फैंस कह रहे हैं कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहीं. किसी ने उन्हें “नेक्स्ट बॉलीवुड फेस” कहा तो किसी ने उनकी तुलना स्टार किड्स से शुरू कर दी.

बर्कले से ग्रेज्युएट हुई है माया

दरअसल, डॉ. श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर भांजी माया की ग्रेजुएशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं. पोस्ट में उन्होंने बताया कि माया ने बर्कले और हास से ग्रेजुएशन पूरी की है. तस्वीरों में माया ग्रेजुएशन गाउन पहने नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ माधुरी दीक्षित और फैमिली के दूसरे सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘30 लोग घुस आए थे, ड्राइवर-चौकीदार को पीटा’, रवीना टंडन ने बताया दो साल पहले हुई घटना की चौंकाने वाली सच्चाई, फिरौती की थी साजिश

माया में भी माधुरी जैसा ग्रेस

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा माया के लुक्स को लेकर हो रही है. व्हाइट आउटफिट और ग्रेजुएशन स्टोल में उनकी तस्वीरें देखते ही कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वह बॉलीवुड में आसानी से डेब्यू कर सकती हैं. कुछ यूजर्स का तो ये तक कहना था कि माया में भी माधुरी जैसा ही ग्रेस दिखता है.

स्माइल पर फिदा हुए फैंस

Latest and Breaking News on NDTV

कई फैंस का ऑब्जर्वेसन था कि माया की स्माइल और एक्सप्रेशंस कहीं न कहीं माधुरी दीक्षित की याद दिलाते हैं. यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में लगातार लोग उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार्स से करते नजर आए.

माधुरी का एलिगेंट अंदाज

Latest and Breaking News on NDTV

इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित भी बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आईं. ऑफ-व्हाइट आउटफिट, कैप और ब्लैक सनग्लासेस में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

डॉक्टर नेने ने भी लिखा पोस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

फैन्स ने कमेंट्स में माया के साथ-साथ माधुरी की भी जमकर तारीफ की. डॉ. नेने ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें अपनी भांजी की उपलब्धि पर गर्व है और परिवार के साथ यह खास पल बिताना बेहद खुशी की बात रही. उन्होंने फैमिली को “लॉन्ग और हेल्दी लाइफ का सबसे अहम हिस्सा” भी बताया.

माधुरी दीक्षित के बारे में 

माधुरी दीक्षित भले ही इन दिनों फिल्मों में पहले जितनी एक्टिव नजर नहीं आतीं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है. हाल ही में वह बड़े पर्दे पर फिल्म ‘भूल भुलैया 3′ में नजर आई थीं, जिसमें उनके अंदाज को काफी पसंद किया गया था. सोशल मीडिया पर भी उनकी छोटी से छोटी हलचल पर फैन्स की नजर रहती है. यही वजह है कि इस बार जैसे ही फैमिली फंक्शन की तस्वीरें सामने आईं, लोगों की नजर सीधे माया पर जा टिकी और देखते ही देखते उनकी ग्रेजुएशन फोटो वायरल हो गईं.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने दिखाई 135 साल पुराने विष्णु मंदिर की झलक, भारत नहीं इस देश में है स्थित, मूर्ति के पीछे लिखी है उर्दू




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *