पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ स्‍टाइल किलिंग, पिछले 2 साल में 20 से भी ज्यादा आतंकी पहुंचे जहन्नुम; देख लीजिए पूरी लिस्ट

Latest and Breaking News on NDTV पाकिस्तान में 'धुरंधर' स्‍टाइल किलिंग, पिछले 2 साल में 20 से भी ज्यादा आतंकी पहुंचे जहन्नुम; देख लीजिए पूरी लिस्ट


नई दिल्ली:

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी. यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई, जहां उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. गोलियों से छलनी आतंकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पाकिस्तान में आतंकियों के ऐसे मारे जाने की ये कोई पहली घटना नहीं है. वहां एक के बाद एक लगातार आतंकी मारे जा रहे हैं.

इन हत्याओं का एक ही पैटर्न है. अज्ञात हमलावर सरेआम गोली मारकर उनकी हत्या कर देते हैं. हाल के महीनों में अब तक 20 से ज्यादा आतंकियों की हत्याएं हुई हैं. ये आतंकी भारत में कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं.

बड़े आतंकी जिनकी पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई :-

  1. लश्कर आतंकी फैजल नदीम उर्फ अबु कताल, मार्च 2025
  2. लश्कर-ए-तैयबा की राजनीतिक शाखा का चीफ मौलाना काशिफ अली, फरवरी 2025
  3. ISI का अंडरकवर एजेंट मुफ्ती शाह मीर, मार्च 2025
  4. आतंकी मसूद अजहर का करीबी रहीम उल्लाह तारिक, नवंबर 2023
  5. लश्कर आतंकी अकरम गाजी, नवंबर 2023
  6. लश्कर का आतंकी ख्वाजा शाहिद, नवंबर 2023
  7. लश्कर आतंकी मौलाना जियाउर रहमान, सितम्बर 2023
  8. मसूद अजहर का करीबी कारी एजाज आबिद, अप्रैल 2025
  9. मसूद अजहर का करीबी दाऊद मालिक, अक्टूबर 2023
  10. लश्कर का आतंकी अदनान अहमद, दिसम्बर 2023
  11. हिजबुल आतंकी बशीर अहमद पीर, फरवरी 2023
  12. जैश का आतंकी जहूर इब्राहिम, मार्च 2022
  13. आईएसपीआर अधिकारी मेजर दानियाल, मार्च 2025
  14. लश्कर ए तैयबा का आतंकी रियाज अहमद, सितम्बर 2023
  15. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार, मई 2023

इसके अलावा भी कई और हत्याएं हुई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के सालों में पाकिस्तान में कई आतंकवादियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया है. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन घटनाओं पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और जांचों को लेकर भी खामोशी बरकरार रखी है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की जिम्मेदारी, PoK में ढेर हुआ है पुलवामा का मास्टरमाइंड

बीते दो सालों में ऐसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होती देखी गई है. शीर्ष आतंकियों और नेताओं को निशाना बनाए जाने से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों को दोबारा संगठित होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इन दोनों आतंकी गुटों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. अपनी कारनामों को ये लोग अंजाम नहीं दे पा रहे हैं. ऐसी हत्याओं ने इनके मनोबल को काफी तोड़ा है और इससे जुड़ने वाले लोगों की संख्या भी घटी है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में एक और आतंकी की संदिग्ध मौत, इस बार कार ने जैश के टॉप कमांडर को उड़ाया

गुरुवार को मारे गए हमजा बुरहान को 2022 में भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था और कहा था, “अरजुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर, उम्र 23 वर्ष, खारबतपोरा, रत्नीपोरा, पुलवामा का निवासी है और अल-बद्र आतंकी संगठन का सहयोगी सदस्य है, जिसे यूएपीए के तहत प्रतिबंधित किया गया है.”

Latest and Breaking News on NDTV

पुलवामा आतंकी हमला भारत के सबसे घातक हमलों में से एक था. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हमला किया गया था. लेथपोरा क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन के साथ बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया था.

इसे भी पढ़ें: कौन था मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी? लश्‍कर आतंकी जिसका ‘धुरंधर’ स्‍टाइल में हुआ मर्डर

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में मारा गया लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ, ईद की नमाज के बाद मारी गोली और चाकू से गोद डाला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *