Bihar B.ed Cet Admit Card Date 2026: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अब अगला बड़ा सवाल एडमिट कार्ड को लेकर है. आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद लाखों स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं और अब सबकी नजर इस बात पर है कि एडमिट कार्ड कब जारी होंगे. इस बार बिहार बीएड CET 2026 के जरिए करीब 37,250 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा. यही वजह है कि ये परीक्षा राज्य के सबसे चर्चित एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हो गई है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखें भी जारी कर दी गई हैं.
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
बिहार बीएड CET 2026 के एडमिट कार्ड 1 जून 2026 से जारी किए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.
कब होगी परीक्षा
बिहार बीएड CET 2026 की परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए बिहार के कई बड़े विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन मिलेगा. इस बार भी परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, अब तक 1 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं.
रिजल्ट और आंसर की की तारीख
परीक्षा के बाद 8 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी. अगर किसी उम्मीदवार को किसी सवाल पर आपत्ति होगी तो वो 9 जून से 10 जून 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद फाइनल रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी किया जाएगा.
कितनी है आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये तय की गई है. वहीं EBC, BC, EWS और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये रखी गई है. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
CBSE की कॉपियां स्कैन करने में हुई गलती? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑन स्क्रीन मार्किंग वाली कॉपी


