RBI के खजाने से 8.70 करोड़ की सेंधमारी… नोट बक्सों में भरकर ले गया कर्मचारी, एक चूक पड़ गई भारी

Latest and Breaking News on NDTV RBI के खजाने से 8.70 करोड़ की सेंधमारी... नोट बक्सों में भरकर ले गया कर्मचारी, एक चूक पड़ गई भारी


अहमदाबाद:

बैंकों में लोग पैसा जमा करते हैं, ये सोचकर कि वहां उनका पैसा सुरक्षित रहेगा. लेकिन तब क्या हो जब, बैंक का खजाना ही लुट जाए. वह भी कोई छोटे-मोटे बैंक का नहीं, बल्कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का. कुछ ऐसा ही मामला गुजरात के अहमदाबाद से आया है, जहां RBI के खजाने में ही चोरी हो गई. यह चोरी बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच में मौजूद RBI के खजाने से हुई है. 

इसी बैंक के कर्मचारी ने 8.70 करोड़ की चोरी को वारदात को अंजाम दिया. 13 जनवरी को वह 2 मजदूरों के साथ सफाई के लिए RBI खजाने में गया और वहां से कचरे के बॉक्स में करोड़ों के नोट भरकर बैंक से निकल गया.

किसी को शक न हो, इसलिए ऑफिस आता रहा

खजाने में चोरी करने वाला कर्मचारी इतना शातिर था कि किसी को शक न हो, इसलिए वह लगातार ऑफिस आता रहा. उसे पता था कि CCTV की फुटेज 90 दिन बाद डिलीट हो जाती है. इसलिए चोरी के बाद 20 अप्रैल यानी करीब 98 दिनों तक ऑफिस आता रहा. फिर मेडिकल लीव लेकर लंबी छुट्टी पर फरार हो गया.

यह भी पढ़ेंः वैश्विक टेंशन के बीच RBI ने सरकार को ट्रांसफर किए रिकॉर्ड ₹2.86 लाख करोड़, आम नागरिक को मिलेगी राहत!

ऐसे खुल गई उसकी पोल

चोरी के पैसों से उसने मकान खरीदा, गाड़ी खरीदी. एक महिला सहकर्मी को भी मकान खरीदने के लिए 23 लाख रुपये दिए. कुछ पैसे शेयर मार्केट में भी लगाए.

इसी बीच खजाने में RBI ने कैश की जांच की तो मामला खुल गया. बैंक का CCTV चेक किया गया तो चोरी का पूरा मामला सामने आ गया. FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी घूमने के लिए मनाली निकल गया है.

यह भी पढ़ेंः देश भर के मंदिरों के खजाने में रखा सोना क्‍या बाजार में आएगा? सरकार ने साफ-साफ बता दिया 

4 करोड़ खर्च कर दिए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने जब छापा मारा तो घर के बाहर खड़ी गाड़ी में 2 करोड़ 20 लाख रुपये कैश मिले. पुलिस ने पैसा जब्त कर आरोपी को 22 मई को गिरफ्तार कर लिया.

जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि 15 साल के वह बैंक में काम कर रहा था और ऐशो-आराम के लिए चोरी की थी. पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह चोरी के पैसों में से 4 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है. 

कुछ पैसा पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि बाकी पैसे को लेकर जांच हो रही है. आरोपी की पत्नी रेलवे पुलिस में सिपाही है. चोरी में उसकी मिलीभगत की भी जांच हो रही है.

यह भी पढ़ेंः नोटबंदी के 10 साल बीते, हाई कोर्ट ने RBI को अब क्यों दिया 500-500 रुपए के नोट बदलने का आदेश?
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *