‘जुलाई में निश्चित आएगा नोटिफिकेशन…’, TRE 4 को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान

'जुलाई में निश्चित आएगा नोटिफिकेशन...', TRE 4 को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान 'जुलाई में निश्चित आएगा नोटिफिकेशन...', TRE 4 को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान


अब देखना यह होगा कि जुलाई में शिक्षा मंत्री के कहे अनुसार नोटिफिकेशन आता है या अभ्यर्थियों का इंतजार और लंबा होता है.

BPSC TRE 4 Notification Update: लंबे समय से बीपीएससी टीआरई-4 (BPSC TRE -4) के नोटिफिकेशन को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. TRE 4 को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बयान जारी कर कहा है कि जुलाई में नोटिफिकेशन निश्चित आ जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैकेंसी कितनी होगी, इसकी जानकारी तभी दी जाएगी.

प्रखंडों में लागू होगा सिंगल विंडो सिस्टम

शिक्षक बहाली के साथ-साथ शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एक और बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी प्रखंड (Block) कार्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा. इससे आम लोगों और शिक्षकों को अपने कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता आएगी.

अभ्यर्थियों को फिर मिली नई तारीख, बढ़ा इंतजार

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री ने हाल ही में बयान दिया था कि नोटिफिकेशन जल्द आएगा, जिसके बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि 25 या 26 मई तक नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा. लेकिन एक बार फिर उम्मीदवारों को नई तारीख दे दी गई है. अब देखना यह होगा कि जुलाई में शिक्षा मंत्री के कहे अनुसार नोटिफिकेशन आता है या अभ्यर्थियों का इंतजार और लंबा होता है.

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बिहार शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगा जारी, नोट कर लें तारीख





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *