PM Modi Heatwave Advisory: 46°C में खुद को ऐसे रखें Safe, बुजुर्गों-पशुओं का रखें ध्यान

PM Modi Heatwave Advisory: 46°C में खुद को ऐसे रखें Safe, बुजुर्गों-पशुओं का रखें ध्यान PM Modi Heatwave Advisory: 46°C में खुद को ऐसे रखें Safe, बुजुर्गों-पशुओं का रखें ध्यान

PM Modi Tips For Heatwave: देश के कई हिस्सों में गर्मी का पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लू और हीटवेव से बचाव करने के लिए मौसम विभाग भी लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है और खुद को सुरक्षिच रखने के टिप्स शेयर कर रहा है. भीषण गर्मी का असर हमारी सेहत पर पड़ता है और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है. अब पीएम मोदी ने भी लोगों से गर्मी के मौसम में खुद को स्वस्थ्य रखने के टिप्स शेयर किए हैं. 

इसके साथ ही उन्होंने अपने आस-पास के लोगों माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के देखभाल की भी अपील की है. 

उन्होंने अपने  X पर लिखा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें. कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है. यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें. मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके.”

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, “इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए. अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है. आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें.”

तीसरे ट्वीट में लिखा, “जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें. उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें.”

गर्मी का भीषण प्रकोप है. खासकर इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों से गर्मी से बचा कर रखने की ज्यादा जरूरत पड़ती है. 

ये भी पढ़ें: 47°C की भीषण गर्मी में कैसे बचाएं खुद को और परिवार को? हर उम्र के लिए जरूरी टिप्स

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *