UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, चेक कर लें अपना एग्जाम शहर और शिफ्ट का टाइमिंग

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, चेक कर लें अपना एग्जाम शहर और शिफ्ट का टाइमिंग UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, चेक कर लें अपना एग्जाम शहर और शिफ्ट का टाइमिंग

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी हो गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है. इस भर्ती के तहत 32,679 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है.  जिन उम्मीदवारों ने यूपी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे  ऑनलाइन जाकर अपनी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप देख सकते हैं. एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर, जिले, शिफ्ट की जानकारी दी गई है. इस जानकारी की मदद से उम्मीदवार एग्जाम को लेकर अपनी यात्रा सही से प्लान कर सकेंगे.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को उत्तर प्रदेश भर में कई चरणों में कराई जायेगी. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी और सुबह और दोपहर की शिफ्ट में कराई जाएगी.

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप ऐसे चेक करें

32,679 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने शहर की सूचना पर्ची को प्राप्त कर सकते हैं.

  1. आधिकारिक वेबसाइट  www.upprpb.in पर जाएं
  2. “यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  4. सबमिट पर क्लिक करें.
  5. परीक्षा शहर का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. इस पर्ची को डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें
  7. उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि शहर की सूचना पर्ची केवल उन्हें परीक्षा शहर और समय सारिणी के बारे में सूचित करने के लिए है. परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आवश्यक एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा.

सिटी स्लिप में यह जानकारी दी जाएगी

  • उम्मीदवार का नाम और पंजीकरण संख्या 

  • परीक्षा शहर और जिला

  • निर्धारित परीक्षा तिथि

  • शिफ्ट विवरण

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें क्योंकि एडमिट कार्ड 1 जून से 3 जून के बीच जारी होने की उम्मीद है. सिटी स्लिप का उपयोग आप परीक्षा केंद्र पर नही कर सकते है, सिटी स्लिप के द्वारा आपको उस सिटी की जानकारी मिल जाती है, कैसे परीक्षा देने जाना है, जिससे आप आगे का प्लान पहले से बना सके.

ये भी पढ़े- UP B.Ed Entrance Exam 2026: आज परीक्षा, 1 घंटा पहले पहुंचना जरूरी, साथ लेकर जाएं ये Documents




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *