सुल्तानपुर में प‍िता की हैवानियत: मासूम बेटी को बेरहमी से पीटा, नाले में डुबोया; आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर में प‍िता की हैवानियत: मासूम बेटी को बेरहमी से पीटा, नाले में डुबोया; आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर में प‍िता की हैवानियत: मासूम बेटी को बेरहमी से पीटा, नाले में डुबोया; आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक द्वारा डेढ़ साल के मासूम बच्चे की पटक-पटककर हत्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सुल्तानपुर में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. इस शख्स ने अपनी मासूम बेटी को नाले में डुबोकर मारने की कोशिश की. दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

बच्चे को नाले में डुबोने का यह मामला सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो में आरोपी मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह अपनी लगभग ढाई-तीन वर्षीय बेटी को लात-घूंसों से पीटता दिख रहा है. क्रूरता की हद तब पार हो गई जब उसने बच्ची को जान से मारने की नीयत से रास्ते के किनारे बह रहे गंदे नाले के पानी में बार-बार गुस्से में डुबोने का प्रयास किया.

वायरल वीड‍ियो पर ल‍िया संज्ञान

यह घटना 30 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे की है. सोशल मीडिया के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर यह वीडियो प्रसारित हुआ था. कोतवाली नगर के निराला नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने इस वीडियो का संज्ञान लिया. जांच में सामने आया है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के निराला नगर का निवासी आरोपी मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह अपनी ही बेटी के साथ यह बर्बरता कर रहा था.

मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर बच्ची को बचाने का प्रयास किया. आरोपी मोनू उर्फ योगेन्द्र ने गुस्से में आकर मकान का दरवाजा भी जोर-जोर से हिलाया और तोड़ने की कोशिश की, जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया. व्हाट्सएप ग्रुप से प्राप्त वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आज पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. 

 यह भी पढ़ें– एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ वर्षीय बच्‍चे को पटक-पटक कर मार डाला, देखें CCTV में कैद घटना




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *