ट्रंप की सरेआम हुई बेइज्जती, NBA फाइनल्स में लोगों ने की जबरदस्त हूटिंग- VIDEO वायरल

ट्रंप की सरेआम हुई बेइज्जती, NBA फाइनल्स में लोगों ने की जबरदस्त हूटिंग- VIDEO वायरल ट्रंप की सरेआम हुई बेइज्जती, NBA फाइनल्स में लोगों ने की जबरदस्त हूटिंग- VIDEO वायरल

दुनिया के सबसे ताकतवर देश के सबसे ताकतवर शख्स के लिए उसकी ही जनता ने सरेआम हूटिंग की है. बात अमेरिका और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हो रही है. एक जबरदस्त माहौल के बीच सोमवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में NBA फाइनल्स से पहले बड़ा हंगामा देखने को मिला. जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्टेडियम पहुंचे तो उन्हें भीड़ की नाराजगी का सामना करना पड़ा. डोनाल्ड ट्रंप अपनी सीट से मैच देख रहे थे और जैसे ही राष्ट्रीय गान के दौरान वह स्क्रीन पर दिखे, दर्शकों ने उन्हें जोर-जोर से बू किया और हूटिंग की. अब यह वीडियो वायरल हो गया है.

ट्रंप अभी अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर काम कर रहे हैं और यह पहली बार है जब कोई सीटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति इस बास्केट बॉल लीग के फाइनल में पहुंचा है. 

सुरक्षा मुस्तैद तो फैन्स हुए नाराज

डोनाल्ड ट्रंप के आने के कारण सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी गई कि पूरे इलाके को लगभग किले जैसा बना दिया गया. बिना टिकट वाले लोगों को मैडिसन स्क्वायर गार्डन के कई ब्लॉकों के पास भी जाने की अनुमति नहीं दी गई. इसके अलावा, मैनहट्टन वाले इस स्टेडियम के बाहर होने वाली वॉच पार्टी भी रोक दी गई, जबकि पिछले दो प्लेऑफ मैचों में वहां बहुत बड़ी और खुशहाल भीड़ जमा हुई थी.

अधिकारियों ने टिकट लेने वालों से कहा कि वे मैच शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले स्टेडियम पहुंच जाएं ताकि एयरपोर्ट जैसी सख्त सुरक्षा जांच हो सके. अंदर बैग ले जाना भी मना था. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने कहा, “मैसेज साफ है: निक्स टीम का जश्न मनाइए, लेकिन अगर आपके पास टिकट नहीं है तो आज रात मैडिसन स्क्वायर गार्डन इलाके से दूर रहें.”

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उसके पत्रकारों ने देखा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन के कुछ हिस्सों के आसपास लगभग 10 फीट (करीब 3 मीटर) ऊंची बाड़ लगाई गई थी और अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए सीक्रेट सर्विस के भारी सुरक्षा बल तैनात थे. इन एजेंटों के साथ सैकड़ों न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. 

‘हमें अकेला छोड़ दो’

कुछ न्यूयॉर्कवासियों और डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप की मौजूदगी और उससे हुई असुविधा को लेकर नाराजगी जाहिर की. सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने एक्स पर लिखा, “न्यूयॉर्क सिटी के कई दशकों के सबसे अच्छे पलों में से एक के दौरान ट्रंप इसे अपने बारे में बना रहे हैं. ट्रंप हमें अकेला छोड़ दें! वह यहां वांटेड नहीं हैं.”

जब ट्रंप का काफिला न्यूयॉर्क की सड़कों से मैडिसन स्क्वायर गार्डन की ओर जा रहा था, तब कुछ प्रदर्शनकारी सड़कों पर “ट्रंप को जाना चाहिए” लिखे पोस्टर लेकर खड़े थे. कम से कम दो लोगों ने उनकी गाड़ी की तरफ मिडिल फिंगर दिखाकर विरोध भी जताया.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने अब नेतन्याहू को दी आखिरी वार्निंग- बीबी बेहतर होगा सावधान हो जाओ




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *