ट्रैवल अपडेट: बरेली में 6 लेन फ्लाईओवर शुरू, दिल्ली से नैनीताल सफर होगा आसान | Travel: Bareilly Navadiya Jhada Six Lane Flyover Opening | Delhi Lucknow Highway

Latest and Breaking News on NDTV ट्रैवल अपडेट: बरेली में 6 लेन फ्लाईओवर शुरू, दिल्ली से नैनीताल सफर होगा आसान | Travel: Bareilly Navadiya Jhada Six Lane Flyover Opening | Delhi Lucknow Highway


Bareilly Six Lane Flyover : दिल्ली-लखनऊ हाईवे और नैनीताल जाने वाले टूरिस्ट्स के लिए जल्द ही सफर आसान और सुविधाजनक होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के बरेली में नवदिया झादा पर बन रहा सिक्सलेन फ्लाईओवर अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मुताबिक, सभी टेक्निकल और फिनिशिंग कार्य महीने के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे. इसके बाद 1 जुलाई से फ्लाईओवर को लोगों के लिए खोलने की तैयारी है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि जंक्शन पर लगने वाला भारी जाम भी खत्म हो जाएगा.

अब दिल्ली से नैनीताल का सफर और आसान होने वाला है, क्योंकि बरेली में नया 6 लेन फ्लाईओवर शुरू हो गया है. जानें कहां बना है ये फ्लाईओवर;- 

ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए बनाया फ्लाईओवर (Delhi Lucknow Highway Black Spot)

Bareilly Navadiya Jhada Six Lane Flyover Opening: नवदिया झादा जंक्शन को जिले का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट माना जाता रहा है, जहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती थीं. दिल्ली, लखनऊ और नैनीताल से आने-जाने वाले वाहन यहां सीधे हाईवे क्रॉस करते थे, जिससे गंभीर हादसे होते थे. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अगस्त 2024 में सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था. यह प्रोजेक्ट कई महीनों की देरी के बाद अब अंतिम चरण में पहुंचा है.

यात्रियों के लिए कैसे बदलेगा सफर?

फ्लाईओवर शुरू होने के बाद इन प्रमुख रूट्स पर यात्रा आसान और तेज हो जाएगी – 

  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बिना रुकावट तेज सफर
  • नैनीताल जाने वाले टूरिस्ट्स को राहत
  • बरेली शहर और बीसलपुर मार्ग पर सुगम आवागमन
  • ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में कमी

फ्लाईओवर निर्माण के दौरान यात्रियों को दूसरे मार्गों से करीब दो किलोमीटर एक्स्ट्रा दूरी तय करनी पड़ रही है. हालांकि, काम पूरा होने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी और यात्रा पहले से बेहतर हो जाएगी. इस दौरान नैनीताल, रानीखेत और हल्द्वानी जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा.

दिल्ली-लखनऊ और नैनीताल रूट पर सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगा ये फ्लाईओवर. Photo Credit: Unsplash

सुरक्षा को लेकर चिंता

फ्लाईओवर के नीचे तैयार अंडरपास से वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसे ऑफिशियली खोला नहीं गया है. सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते यहां दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पुलिस की तैनाती रहती थी, लेकिन फिलहाल निगरानी कम है. ऐसे में प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की जा रही है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *